Google का अनोखा TV रिमोट, घर में बल्ब की रोशनी से चार्ज होगा, कभी खत्म नहीं होगी बैटरी

Google अब अपने Google TV  डिवाइस के लिए एक नया रिमोट ऑप्शन लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Google TV रिमोट के लिए एक नया डिजाइन सामने आया है।
  • ओहसंग इलेक्ट्रॉनिक्स Google TV के लिए नए रेफरेंस रिमोट बना रहा है।
  • रिमोट की बैटरी डिवाइस के जीवनकाल के दौरान कभी खत्म नहीं होगी।

गूगल टीवी रिमोट की बैटरी खत्म नहीं होगी।

Photo Credit: X/@epishine

Google अब अपने Google TV  डिवाइस के लिए एक नया रिमोट ऑप्शन लेकर आ रहा है, जिसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होगी। यह टीवी रिमोट इनडोर लाइट का उपयोग करके चलता रहता है और इसकी बैटरी कभी भी खत्म नहीं होगी। अभी Google TV रिमोट में अधिकतर पुरानी AA या AAA बैटरियों का उपयोग होता हैं, जिन्हें यूजर्स को बदलना पड़ता है। यह अधिकतर टीवी रिमोट में अभी भी स्टैंडर्ड है, लेकिन अब भविष्य में आने वाले गूगल टीवी में कुछ ऐसा मिलेगा, जिससे रिमोट की बैटरी कभी खत्म नहीं होगी।

Google TV  रिमोट के लिए एक नया डिजाइन सामने आया है जो पावर के लिए घर के अंदर की लाइट का उपयोग करके डिस्पोजेबल AAA बैटरियों की जरूरत को पूरी तरह से खत्म करता है। गूगल का पार्टनर ओहसंग इलेक्ट्रॉनिक्स Google TV के लिए नए रेफरेंस रिमोट बना रहा है जो एपिशाइन के एक स्पेशल इनडोर सोलर सेल का उपयोग करता है। यह नए G32 रिमोट की बैटरियों की जगह लेगा। G32 को नए रेफ्रेंस डिजाइन के नाम से जाना जाता है, जिसमें एपिशाइन की स्पेशल लाइट पावर टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करता है, जिसे खासतौर पर लो इंटेंसिटी वाली घर के अंदर की रोशनी से एनर्जी लेने के लिए डिजाइन किया गया है। इस समाधान से यह सुनिश्चित होता है कि रिमोट की बैटरी डिवाइस के जीवनकाल के दौरान कभी खत्म नहीं होगी।

Advertisement

रिमोट की बैटरी आखिर कैसे चलेगी जीवनभर

टीवी रिमोट में बटन के ठीक नीचे एक छोटा सा लाइट कैप्चरिंग पैनल दिया गया है जो कि सोलर पैनल जैसा दिखता है। यह काफी छोटा है और एक टीवी रिमोट की कम पावर को देखते हुए सिर्फ सूर्य के प्रकाश से ही नहीं बल्कि इनडोर प्रकाश को भी कैप्चर कर सकता है। इसका मतलब है कि जब आप इसका उपयोग कर रहे हों या जब यह लिविंग रूम में रखा होगा तब भी लगातार बैटरी रिचार्ज होती रहती है। इस नए रेफ्रेंस डिजाइन में काफी कुछ नया है। फोटो के आधार पर G32 में 2023 के पिछले सोलर प्रोटोटाइप में नजर आने वाला बड़ा और लंबा साइज नहीं है। इस बार कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक डिजाइन आया है। बटन काफी हद तक जाने-पहचाने ही लग रहे हैं, जिसमें डायरेक्शनल पैड और नेविगेशन की हैं। जल्द ही यह रिमोट डिवाइस के साथ या अलग से उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google TV Remote, Solar Power TV Remote

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.