2004 से इन 5 शब्दों की सर्च Google पर 1,300% बढ़ी, जानें क्या खोजा जा रहा है इंटरनेट पर!

सर्च किए जाने वाले पांच शब्दों में - 'Am I gay', 'Am I lesbian', 'Am I Trans', 'How to come out', और 'Am I nonbinary' शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • 2004 के बाद से कुछ सर्च में 1,300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
  • इनमें खुद की लैंगिकता की पहचान पर सवाल उठाने वाले सर्च शामिल
  • जनवरी 2004 से लेकर इस महीने तक के गूगल ट्रेंड्स डेटा से चला पता
हम अक्सर अपनी दुविधाओं और सवालों के लिए गूगल की मदद लेते हैं। गूगल समय-समय पर इस बात का भी खुलासा करता है कि उसके प्लेटफॉर्म पर लोग सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं। अब, एक मार्केट रिसर्च फर्म ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट पब्लिश की है, जिसमें बताया गया है कि 2004 के बाद से कुछ सर्च में 1,300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानने के लिए आगे पढ़ें।

कल्चरल करंट्स इंस्टीट्यूट ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि Am I gay' और 'Am I lesbian' के साथ-साथ अपनी खुद की लैंगिकता की पहचान पर सवाल उठाने वाले सर्च में 1,300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंस्टीट्यूट के अनुसार, उसने जनवरी 2004 से लेकर इस महीने तक के गूगल ट्रेंड्स (Google Trends) के उस डेटा को इकट्ठा किया, जिसमें पूरे अमेरिका में यौन अभिविन्यास और लिंग पहचान से संबंधित प्रश्न शामिल थे।

सर्च किए जाने वाले पांच शब्दों में - 'Am I gay', 'Am I lesbian', 'Am I Trans', 'How to come out', और 'Am I nonbinary' शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से शुरुआती तीन सर्च में सबसे ऊपर अमेरिका में पारंपरिक रूप से 'रूढ़िवादी सामाजिक मूल्यों' वाला एक राज्य यूटा (Utah) है। वहीं, 'हाउ टू कम आउट' और 'एम आई नॉनबाइनरी' शब्दों को सर्च करने वालों में सबसे ऊपर क्रमश: ओक्लाहोमा और वेरमाउंट हैं।

रिपोर्ट कहती है कि "सार्वजनिक जीवन और वेब सर्च के बीच ये तनाव यूटा में आम हैं, जहां हमने हाल ही में डेटा शेयर किया है, जो दर्शाता है कि वेबसाइट पोर्नहब द्वारा राज्य द्वारा बैन किए जाने के के बाद 'VPN' की सर्च में वृद्धि हुई है।"
Advertisement

इस रिपोर्ट को बनाने क लिए जनवरी, 2004 से नई 2023 तक सभी 50 अमेरिकी राज्यों और डी.सी. के लिए सर्च किए गए शब्दों "एम आई गे", "एम आई लेस्बियन", "एम आई ट्रांस", "हाउ टू कम आउट" और "नॉनबाइनरी" के लिए गूगल ट्रेंड्स डेटा को इकट्ठा किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Search, Google trends
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.