Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग करेगा बंद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

टेक दिग्गज Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग को बंद करने वाला है, इसे ठीक दो साल पहले पेश किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • टेक दिग्गज Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग को बंद करने वाला है।
  • Google ने पहली बार 2021 में मोबाइल पर लगातार सर्च रिजल्ट पेश किया था।
  • नया रिजल्ट Google लोगो के नीचे अगले ऑप्शन के बाद पेज नंबर नजर आएगा।

Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग प्रदान करता है।

Photo Credit: Google

टेक दिग्गज Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग को बंद करने वाला है, इसे ठीक दो साल पहले पेश किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने घोषणा की है कि वह जल्द ही मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफार्मों पर सर्च रिजल्ट के लिए लगातार स्क्रॉलिंग की पेशकश बंद कर देगा, इसके बजाय पेज बाय पेज लुकअप फॉर्मेट मिलेगा।

Google ने पहली बार 2021 में मोबाइल पर लगातार सर्च रिजल्ट पेश किया और एक साल बाद इसे डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करवाया गया। हालांकि, अब इसे कथित तौर पर बंद किया जा रहा है। सर्च इंजन लैंड की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज इस फीचर बंद कर रहा है और इसके बजाय सर्च बाय पेज फॉर्मेट को जगह मिलेगी। Google के एक स्पोक्स र्सन ने कथित तौर पर कहा कि यह फीचर आज से डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म के लिए बंद हो जाएगा, जबकि इसे आने वाले महीनों में मोबाइल डिवाइस पर भी बंद किया जाएगा।

लगातार सर्च की जगह पर डेस्कटॉप यूजर्स को अब Google लोगो के नीचे अगले ऑप्शन के बाद पेज नंबर नजर आएगा। मोबाइल डिवाइसेज पर एक से ज्यादा रिजल्ट ऑप्शन पेश किए जाने की संभावना है जो अगले सर्च रिजल्ट पेज को लोड करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को हर 10 सर्च रिजल्ट के बाद अगले पेज पर जाना होगा। Google ने कथित तौर पर कहा कि सर्च रिजल्ट ऑटोमैटिक तौर पर लाने से सर्च इंजन के साथ बेहतर रिजल्ट नहीं मिला। कंपनी ने कहा कि "यह बदलाव सर्च कंपनी को उन रिजल्ट को ऑटोमैटिक तौर पर लोड करने के बजाय, जिन्हें यूजर्स ने रिक्वेस्ट नहीं किया है, ज्यादा सर्च पर तेजी से सर्च रिजल्ट प्रदान करने की सुविधा देने के लिए है।"

Google सर्च बीते कुछ हफ्तों से खबरों में है कि सर्च इंजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पेश किए हैं जो कि क्विक और बेहतर सर्च रिजल्ट का वादा करते हैं। हालांकि, हाइलाइट किए गए फीचर्स में से एक, जिसे एआई ओवरव्यू के तौर पर जाना जाता है, ने गलत और कुछ हद तक अजीब जानकारी देना शुरू कर दिया, जिनमें से कुछ संदिग्ध सर्च रिजल्ट पर बेस्ड थीं। Google ने दावा किया कि AI ऑवरव्यू सिर्फ टॉप वेब रिजल्ट की जानकारी दिखाता है। सर्च टूल की खामी की वजह कंटेंट को फिल्टर करते हुए सामने आने वाली दिक्कतें थी। तब से इस फीचर को काफी हद तक कम कर दिया गया है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि यह सिर्फ 15 प्रतिशत सर्च क्वेरी के लिए नजर आ रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Search, Google Search Results, Google AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.