भूल कर भी Google पर सर्च न करें ये चीजें, भारी जुर्माने के साथ जाना पड़ेगा जेल!

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • सबसे अहम और संवेदनशील टॉपिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी है
  • दूसरा संवेदनशील टॉपिक बम बनाने का तरीका है
  • इसके अलावा, गूगल पर पाइरेसी से संबंधित टॉपिक सर्च करना भी जुर्म है

Google या अन्य सर्च इंजन पर संवेदनशील टॉपिक सर्च करने पर जुर्माना या सजा हो सकती है

Google Search को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस सर्च इंजन पर कई जरूरी और साथ ही अतरंगी सवाल पूछते हैं। लोकेशन या किसी के बारे में कुछ जानना हो, न्यूज पढ़नी हो या कोई सवाल पूछना हो, हम असकर गूगल का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सर्च ऐसे भी हैं, जो आपको जेल की हवा खिला सकते हैं। गूगल हर साल अपनी सर्च रिपोर्ट जारी करता है, जहां बताया जाता है कि दुनिया भर में लोगों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है।

इनमें से कुछ सर्च बहुत संवेदनशील टॉपिक पर होते हैं। इन्हें लेकर Google और साथ ही दुनिया भर की सरकारों व साइबर पुलिस आदि ने नियम बनाए हैं, जिनके बारे में आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे सेंसिटिव टॉपिक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें यदि आप Google पर सर्च करेंगे तो, आपको सीधे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी

सबसे अहम और संवेदनशील टॉपिक चाइल्ड पोर्नोग्राफी है, जो बेहद गंभीर मुद्दा है। यदि आप चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कुछ भी ऑनलाइन सर्च करते हैं, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। जेल के साथ-साथ नियमों में भारी जुर्माने का भी प्रावधान भी रखा गया है। निश्चित तौर पर, यह एक संवेदनशील टॉपिक है और हम भी आपको इससे संबंधित कुछ भी सर्च करने की सलाह नहीं देंगे। कई लोग मजाक में भी इस तरह की चीजें सर्च कर देते हैं, लेकिन ये मजाक भी आपको भारी पड़ सकता है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी को बाल यौन शोषण कहा जाता है। इसमें नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) बच्चों से जुड़े संवेदनशील टॉपिक आते हैं।
 

बम बनाने का तरीका

दूसरा संवेदनशील मामला बॉम्ब से जुड़ा है। कई बार लोग इंटरनेट पर बम बानने का तरीका सर्च कर देते हैं। इस टॉपिक को भी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे करने पर आपको पुलिस संपर्क कर सकती है और आपसे पूछा जा सकता है कि आपने ऐसा क्यों किया है। आपका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन भी हो सकता है और सबसे बुरा, आपको जेल जाना पड़ सकता है। बम बनाने से संबंधित जानकारियों को सर्च करने से आप देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Search, Google Search Violations
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.