अब गूगल पर अंग्रेजी में सर्च करके पाएं हिंदी में भी जवाब

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जून 2016 14:21 IST
गूगल ने भारत में एक नया फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूज़र गूगल पर अंग्रेजी में कुछ सर्च करते समय आसानी से अंग्रेजी और हिंदी के बीच स्विच कर सकेंगे। उदाहरण के लिए अगर आप ‘samachar’ लिखकर सर्च करते हैं तो एक अलग टैब में हिंदी में 'समाचार' से जुड़ी सर्च दिखा देगा। गूगल ने भारतीय यूज़र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह फीचर जारी किया है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि यह फीचर सिनेमा और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी सर्च के लिए काम करता है। इसके अलावा किसी सेलेब्रिटी के जन्मदिन से जुड़े सवाल पूछने पर भी यह काम करेगा। गूगल का यह नया फ्लिप फीचर गूगल सर्च ऐप और मोबाइल ब्राउज़र पर गूगल सर्च (यूसी ब्राउज़र व ओपेरा मिनी को छोड़कर) में एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर उपलब्ध है।

अगर आप गूगल पर अंग्रेजी में लिखकर 'Dil Chahta Hai' और 'Dhoni ka janam din kab hai?' जैसे सवाल खोजते हैं तो आप टैब फ्लिप कर हिंदी में सुझाए गए जवाब भी जान सकते हैं।

फिलहाल इस फीचर कौ मुख्य तौर पर हिंदी भाषी क्षेत्र जैसे बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में जारी किया जा रहा है।

गूगल के मुताबिक, इस फीचर को आने वाले समय में और बेहतर बनाया जाएगा। उम्मीद है कि गूगल इस फीचर को दूसरी भारतीय भाषाओं में भी जारी कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google search, Google flup tab, search
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  6. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  7. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  8. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  9. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.