गूगल ने भारत में शुरू किया हेल्थ सर्च फीचर, हिंदी में भी है उपलब्ध

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 16:34 IST
गूगल ने मंगलवार को भारत में अपने हेल्थ सर्च फीचर को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया। गूगल के इस फीचर को नोलेज ग्राफ. ने बनाया है। गूगल हेल्थ अब देश भर में उपलब्ध है और इस पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ऑनलाइन सर्च के जरिए प्राप्त की जा सकती है। ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जहां गूगल हेल्थ फीचर को लॉन्च किया गया है।

कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित एक मीडिया इवेंट में जानकारी दी कि यह फीचर यूजर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कोई सर्च करने पर जल्द और सही जानकारी उपलब्ध करा सकता है। कंपनी के मुताबिक, 20 में से हर एक गूगल सर्च स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। गूगल ने कहा कि भारत में मरीजों के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या बेहद कम है जो चिंताजनक है। भारत में लगभग 11,500 मरीजों पर 1 डॉक्टर है। गूगल हेल्थ फीचर हिंदी में भी उपलब्ध है।

गूगल का यह फीचर गूगल ऐप और एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप पर सर्च के दौरान उपलब्ध है। इस फीचर सेयूजर किसी बीमारी के लक्षण, प्रभावित ऐज ग्रुप और दूसरी चीजें जान सकते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि हार्ट अटैक सर्च करने पर क्रोम ले हार्ट अटैक के लक्षण और इसके लिए किस तरह की दवाइयों की जरूरत है के बारे में पता लग जाता है। गूगल ने यह भी बताया कि भारत में गूगल 'लाइट कार्ड' लॉन्च कर रही है जिससे धीमे-इंटरनेट कनेक्शन पर भी इस फीचर का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही ऑफलाइन देखने के लिए आप पीडीएफ फाइल के तौर पर जानकारी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 

कंपनी ने गूगल सर्च के लिए अपोलो हॉस्पिटल के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने आगे कहा कि उसने इस फीचर में भारत में होने वाली बीमारियों से जुड़ी सूचनाएं भी शामिल की है। फिलहाल गूगल हेल्थ फीचर में 400 से ज्यादा बीमारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध है। हालांकि, गूगल ने आगाह करते हुए कहा कि सर्च द्वारा मिलने वाले परिणाम मात्र एक जानकारी है और इसे मेडिकल सलाह के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
Advertisement

गूगल ने पिछल् साल फरवरी में अपने सर्च रिजल्ट में मेडिकल इनफॉर्मेशन देना शुरू किया था। लॉन्च के समय यह फीचर सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Fitness, Google, Google Health, Google Search, Health, Internet, iOS, Web

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.