Google Doodle के ज़रिए याद किए गए क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई

Google ने महान भारतीय टेस्ट क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिवस के मौके पर Google Doodle बनाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 10:44 IST
ख़ास बातें
  • स्पिन बॉलिंग के खिलाफ भारत के महान बल्लेबाज थे Dilip Sardesai
  • विजय मर्चेंट ने दिलीप सरदेसाई को दिया ‘द रेनासांस मैन ऑफ इंडिया’नाम
  • दिलीप सरदेसाई को विदेश में पहला दोहरा शतक लगाने के लिए जाना जाता है
Google ने महान भारतीय टेस्ट क्रिकेटर Dilip Sardesai के 78वें जन्मदिवस के मौके पर Google Doodle बनाया है। गूगल-डूडल में दिलीप सरदेसाई को क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाया गया है। दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा में हुआ,उन्हें विदेश में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। Dilip Sardesai को स्पिन बॉलिंग के खिलाफ भारत का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है।

बता दें कि दिलीप सरदेसाई ने अपने करियर की शुरुआत 1959-60 में यूनिवर्सिटी के बीच होने वाली रोहिंटन बारिया ट्रॉफी से की थी। 1960-61 दशक में जब पाकिस्‍तान टीम पुणे में भारत की यूनिवर्सिटीज के खिलाफ मैच खेलने आई तो उन्होंने 87 रन बनाए। दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने दो दोहरे शतक सहित 5 शतक लगाए थे। विजय मर्चेंट ने Dilip Sardesai को ‘द रेनासांस मैन ऑफ इंडिया’ नाम दिया था। पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई ने 449 रन बनाए थे। बता दें कि आखिरी टेस्ट में Dilip Sardesai ने 79-87 रन की पारी खेली जिस वजह से भारत मैच ड्रॉ करने में कामयाब रही।

आइए अब जानते हैं दिलीप सरदेसाई के परिवार के बारे में। Dilip Sardesai के बेटे राजदीप सरदेसाई जाने-माने पत्रकार हैं। उनकी पत्नी नंदनी पंत भारतीय सेंसर बोर्ड की सदस्‍य तो हैं ही लेकिन साथ ही वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। दिलीप सरदेसाई की बेटी शोनाली वॉशिंगटन में स्थित वर्ल्‍ड बैंक में सोशल साइंटिस्‍ट के रूप में कार्यरत हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.