World Earth Day 2024: गूगल डूडल ने पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरुक

Google भी लोगों को जागरुक करने में पीछे नहीं रहा और डूडल के जरिए एक अलग अंदाज में इस मौके पर जागरुक करते हुए पृथ्वी दिवस को मनाया है। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है।
  • दुनिया में पहली बार 1970 में 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया गया था।
  • गूगल डूडल ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरुक करते हुए पृथ्वी दिवस मनाया है।

गूगल डूडल ने जलवायु परिवर्तन पर जागरुक किया है।

Photo Credit: Google

World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। हर साल इस दिन पृथ्वी पर होने वाले जलवायु परिवर्तन, इंसानों द्वारा विकास से होने वाले नुकसान और खतरे से सचेत किया जाता है। इसी मौके पर Google भी लोगों को जागरुक करने में पीछे नहीं रहा और डूडल के जरिए एक अलग अंदाज में इस मौके पर जागरुक करते हुए पृथ्वी दिवस मनाया है। 


डूडल से है खास मैसेज


आज के गूगल डूडूल में पृथ्वी के प्राकृतिक परिदृश्य और समृद्ध जैव विविधता को प्रदर्शित करने वाली तस्वीरें दिखाई गई हैं। डूडल के जरिए आने वाली पीढ़ी के लिए इन प्राकृतिक चीजों के संरक्षण का महत्व बताया गया है। Google Doodle सिर्फ एक खूबसूरत तस्वीर नहीं है, बल्कि प्रत्येक अक्षर ने वास्तविक दुनिया के संरक्षण प्रयास को प्रदर्शित किया है। डूडल में गूगल के अक्षरों ने दुनिया भर में कुछ स्थानों को प्रदर्शित किया है, जहां लोग, समुदाय और सरकारें धरती की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और संसाधनों के संरक्षण के लिए हर दिन काम कर रही हैं। हमें जलवायु संकट और जैव विविधता के नुकसान को कम करने के लिए लगातार बहुत कुछ करना है।


क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे


हर साल आज के दिन यानी कि 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है। पहली बार 1970 में 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया गया था। आज के दिन विश्व में अलग-अलग प्रकार के प्रोग्राम किए जाते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में पृथ्वी अद्भुत ग्रह है। पृथ्वी पर बड़े हरे जंगल, पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान हैं। इनका संरक्षण करने का प्रयास हमे लगातार करना चाहिए। पृथ्वी दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साल पृथ्वी दिवस 2024 की थीम प्लेनेट बनाम प्लास्टिक है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक से स्वास्थ्य को होने वाले खतरे से जागरूकता, सभी तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करना, प्लास्टिक प्रदूषण पर कड़े नियम आदि को लेकर जागरुक करना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Earth Day, Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.