Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट

Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि इंटरनल एप्लिकेशन सिस्टम कुछ CV को गलती से स्क्रीन आउट कर सकता है या टीम तक पहुंचने में देरी हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Google DeepMind ने उम्मीदवारों के लिए खास आवेदन फॉर्म जारी किया
  • सामान्य सिस्टम से CV छंटने की संभावना का किया जिक्र
  • कंपनी ने कहा, स्पेशल फॉर्म नौकरी पाने का शॉर्टकट नहीं है

Google DeepMind ने AI आधारित हायरिंग सिस्टम को लेकर उम्मीदवारों को खास चेतावनी दी

Photo Credit: Reuters

Google खुद कंपनियों को AI की मदद से भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए टूल्स ऑफर करता है, लेकिन अब उसकी अपनी एक AI टीम ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने उम्मीदवारों को बताया है कि कंपनी का इंटरनल एप्लिकेशन सिस्टम कुछ CV को गलती से स्क्रीन आउट कर सकता है या उन्हें सही टीम तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है।

Bloomberg के मुताबिक, DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने अपने ओपन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य जॉब एप्लिकेशन के साथ एक अलग फॉर्म भरने के लिए कहा है। इस डॉक्यूमेंट पर “PLEASE DO NOT SHARE THIS DOC WIDELY” चेतावनी भी लिखी हुई है।

इस फॉर्म का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार का CV Google के सामान्य हायरिंग सिस्टम से गुजरते हुए कहीं छंट न जाए और टीम के किसी रियल ह्यूमन तक जरूर पहुंचे। डॉक्यूमेंट में AI-बेस्ड स्क्रीनिंग सिस्टम से CV के गलत तरीके से बाहर होने या एप्लिकेशन के टीम तक पहुंचने में देरी की संभावना का जिक्र किया गया है।

हालांकि, इस मामले को यह कहना सही नहीं होगा कि Google का AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है। Google DeepMind ने इस दावे को चुनौती दी है।

कंपनी के प्रवक्ता ने Bloomberg को बताया कि Google DeepMind का उद्देश्य सबसे योग्य उम्मीदवारों को चुनना है। उनके मुताबिक, स्पेशल फॉर्म का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि CV सामान्य रिक्रूटर रिव्यू से गुजरने के बजाय सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रोसेस में नौकरी पाने का कोई शॉर्टकट नहीं है।

Advertisement

यह मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि Google खुद Gemini for HR जैसे AI टूल्स को कंपनियों के लिए प्रमोट करता है। इनका इस्तेमाल CV को एनालाइज करने, योग्य उम्मीदवारों की पहचान करने, इंटरव्यू पाइपलाइन को मैनेज करने और हायरिंग प्रोसेस से जुड़े दूसरे कामों में किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.