Google Bard: इन फीचर्स के साथ पहले से बेहतर हुआ ChatGPT का राइवल, अब 180 से ज्यादा देशों में उपलब्ध

Google ने I/O में बताया कि Bard AI चैटबॉट को अब 179 और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मई 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Bard AI चैटबॉट को अब 179 और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है
  • बार्ड को इस साल मार्च में किया गया था
  • PaLM 2 के जुड़ाव के साथ अब Bard पहले से ज्यादा समझदार हो जाएगा

Google Bard फिलहाल बीटा फेज में है

Google I/O 2023 में सर्च इंजन दिग्गज ने अपने नए स्मार्टफोन डिवाइस को पेश करने के साथ अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Bard को लेकर भी कई घोषणाएं की। कंपनी ने इवेंट में बताया कि Microsoft द्वारा बैक्ड OpenAI के ChatGPT का राइवल अब पहले से ज्यादा बेहतर और समझदार हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने इसकी उपलब्धता को दुनियाभर के अन्य कई देशों में भी बढ़ा दिया है। नीचे हम आपको Bard में जोड़े गए नए फीचर्स और इससे जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।
 

Google Bard अब कुल 180 दोशों में पहुंचा

Google ने I/O में बताया कि Bard AI चैटबॉट को अब 179 और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है। बार्ड को इस साल मार्च में किया गया था। शुरुआत में कंपनी सीमित संख्या में लोगों के लिए इसका प्रीव्यू खोला था, लेकिन अब वेटलिस्ट को हटाया जा रहा है। Google ने शुरू में यूएस और यूके में बार्ड तक पहुंच खोली थी। हालांकि, AI चैटबॉट अभी भी बीटा फेज में है।

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में बार्ड में सुधार होने के साथ और नए फीचर्स को पेश करने के साथ Bardको और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी वर्तमान में बार्ड को लेकर इसे टेस्ट करने वाले यूजर्स के फीडबैक ले रही है, जिससे इसे फाइनल रिलीज तक और बेहतर बनाया जा सके। गूगल का कहना है कि कंपनी जल्द ही 40 भाषाओं के सपोर्ट पर भी काम कर रही है।
 

Bard में जोड़े गए कई फीचर्स

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने इवेंट में PaLM 2 के बारे में बताया, जो एक अधिक शक्तिशाली भाषा मॉडल (LLM) है। यह अब AI चैटबॉट को एडवांस गणित और रीजनिंग के साथ कोडिंग क्षमताएं देता है। 

इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि जल्द ही बार्ड अपनी प्रतिक्रियाओं और संकेतों दोनों में और अधिक विजुअल हो जाएगा, जिसका मतलब है कि यह आपके पूछे जाने पर टेक्स्ट कंटेंट के साथ-साथ आपको तस्वीरें या लोकेशन या लिंक आदि भी दिखाएगा। 

जैसा कि हमने ऊपर बताया, PaLM 2 के जुड़ाव के साथ अब Bard पहले से ज्यादा समझदार हो जाएगा और बेहतर कोडिंग करेगा। कंपनी का कहना है कि वह डेवलपर्स के लिए कुछ प्रमुख कोडिंग अपग्रेड जोड़ रही है। कोड अब अधिक सटीक रिजल्ट देंगे। इसमें एक एक्सपोर्ट बटन जोड़ा जा रहा है, जिसके जरिए कोड को साथी के साथ शेयर करना आसान हो जाएगा।
Advertisement

बार्ड में डार्क थीम को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा, इसमें Google Lens का उपयोग भी किया जा सकता है। यह तस्वीरों के आधार पर खुद कैप्शन जनरेट करने में सक्षम होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.