Google के Android 15 के साथ कंटेंट देखना अब और मजेदार! हुआ यह बड़ा बदलाव

एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर में डिवाइस कंटेंट के अनुसार रिफ्रेश रेट को स्विच करता रहता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2024 16:29 IST
ख़ास बातें
  • अब फोन डिस्प्ले ट्रू वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे
  • इससे पावर की खपत कम होती है
  • यूजर एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है

Android 15 की रिलीज के साथ एंड्रॉयड में डिस्प्ले एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो गया है।

Android 15 की रिलीज के साथ एंड्रॉयड में डिस्प्ले एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो गया है। एंड्रॉयड 15 में अब फोन डिस्प्ले ट्रू वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। इसे एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी कहते हैं यानि स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से ही फोन रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता रहता है। इससे पावर की खपत भी कम होती है और यूजर एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। 

LTPO डिस्प्ले अभी भी सीमित 
अधिकतर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अब LTPO यानी लो-टेम्परेचर पॉलिक्रिस्टलीन ऑक्साइड पैनल का इस्तेमाल होने लगा है। इन डिस्प्ले में अभी भी पूरी तरह से वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट काम नहीं करता है। इनका रिफ्रेश रेट कहीं न कहीं एक सीमा में बंधा रहता है क्योंकि कंपनियां इन्हें पहले से सेट करके देती हैं। यानी इनमें 1Hz से लेकर 120Hz तक की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी नहीं मिलती है। 

LTPO डिस्प्ले को कंपनी प्री-कंफीगर करती है जो कि 1Hz, 10Hz, 30Hz, 60Hz, और 120Hz के लिए स्पेसिफिक रहता है। कंटेंट के अनुसार यह इन्हीं तय रिफ्रेश रेट में स्विच करता रहता है। वहीं, कंप्यूटर पर फ्रेम रेट रियल टाइम में सिंक्रॉनाइज होता रहता है। इसलिए कंप्यूटर में गेमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है क्योंकि यहां पर फ्रेम्स का स्मूद ट्रांजिशन होता रहता है। लेकिन एंड्रॉयड डिवाइसेज में अभी तक इस तरह की फ्लेक्सिबिलिटी नहीं मिल रही थी। 

Android 15 के साथ Google ने इस दिशा में किया और एंड्रॉयड के डिस्प्ले फ्रेमवर्क में ट्रू एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (ARR) सपोर्ट को जोड़ दिया। अब सिंगल डिस्प्ले मोड में ही स्क्रीन रिफ्रेश रेट को एडजस्ट कर सकती है। हालांकि ARR का पूरा इस्तेमाल हार्डवेयर कम्पैटिबिलिटी मांगता है। इसके लिए डिवाइस में HWC HAL version 3 का सपोर्ट होना चाहिए जो लेटेस्ट डिवाइसेज में मिलता है जो कि Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होकर आ रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.