Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर

Google की रियल एस्टेट टीम, और फाइनेंस डिपार्टमेंट में से कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।

Google Lay Off 2024: गूगल फिर निकालेगी कर्मचारी, इन विभागों पर होगा असर

Google में पिछले कुछ महीनों में हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है।

ख़ास बातें
  • छंटनी का असर पूरी कंपनी के कर्मचारियों पर नहीं पड़ने की बात कही गई है।
  • गूगल अबकी बार कितने कर्मचारी निकालेगी, इसकी संख्या नहीं बताई गई है।
  • साल में आगे आने वाले दिनों में और भी छंटनी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Alphabet के स्वामित्व वाली Google में एक फिर छंटनी होने जा रही है। कंपनी अबतक हजारों कर्मचारियों की छुट्टी कर चुकी है। अब एक बार फिर से कंपनी कर्मचारियों को घटाने जा रही है, हालांकि हटाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। जानते हैं किन जॉब्स पर पड़ेगा असर। 

Google में पिछले कुछ महीनों में हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है। अब कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि एक बार फिर से कर्मचारियों को कम किया जाएगा। हालांकि छंटनी का असर पूरी कंपनी के कर्मचारियों पर नहीं पड़ने की बात कही गई है। जिन कर्मचारियों को निकाला जाएगा, वे आंतरिक भूमिकाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। गूगल अबकी बार कितने कर्मचारी निकालेगी, इसकी संख्या नहीं बताई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कुछ कर्मचारी नए हब में शिफ्ट कर दिए जाएंगे जो कि कंपनी भारत, शिकागो, अटलांटा और डबलिन में तैयार कर रही है। इस साल टेक और मीडिया से हजारों कर्मचारियों की छंटनी हुई है। गूगल का यह कदम इंडस्ट्री में फिर से डर की लहर पैदा कर रहा है, जो बता रहा है कि छंटनी साल में आगे भी जारी रह सकती है। 

Google की रियल एस्टेट टीम, और फाइनेंस डिपार्टमेंट में से कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। फाइनेंस में राजकोष, बिजनेस सर्विस और रिवेन्यू कैश ऑपरेशन में से कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के फाइनेंस चीफ रुथ पोरत ने स्टाफ को एक ईमेल भेजकर जानकारी दी कि बैंगलोर, मैक्सिको सिटी, और डबलिन में विकास के लिए कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग कर रही है। गूगल ने जनवरी में भी कई टीमों में से सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला था जिनमें इंजीनियरिंग, हार्डवेयर, और असिस्टेंट टीमें शामिल हैं। वहीं, कथित तौर पर सीईओ सुंदर पिचई ने कर्मचारियों को साल की शुरुआत में ही सूचित किया था कि साल में आगे आने वाले दिनों में और भी छंटनी देखने को मिल सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, google lay off, google lay offs
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »