80 km रेंज और 45 kmph टॉप स्पीड वाली GMC HUMMER इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च, जानें कीमत

GMC HUMMER EV AWD ई-बाइक के दो वर्जन है, जिनमें से स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 3,999 डॉलर (करीब 3.30 लाख रुपये) है, जबकि 21 Ah बैटरी पैक वाले वर्जन की कीमत 4,175 डॉलर (करीब 3.45 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 14:29 IST
ख़ास बातें
  • GMC की HUMMER इलेक्ट्रिक साइकिल 45 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है
  • AWD ई-बाइक के दो वर्जन है, जिनमें से स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 3,999 डॉलर है
  • इसके 21Ah बैटरी वाले वर्जन की कीमत 4,175 डॉलर (करीब 3.45 लाख रुपये) है

GMC HUMMER इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 3,999 डॉलर (करीब 3.30 लाख रुपये) से शुरू होती है

GMC की HUMMER अब केवल एक विशाल कार नहीं, बल्कि एक इलेक्ट्रिकल साइकिल के रूप में भी सड़कों पर दिखाई देगी। GMC ने HUMMER नाम की इस इलेक्ट्रिक साइकिल को AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ पेश किया है। ई-बाइक GMC और Recon Power Bikes ने मिलकर विकसित की है, जो 2,400W का पीक पावर आउटपुट देने में सक्षम है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज करीब 80 km है और यह 45 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। 

GMC HUMMER EV AWD ई-बाइक के दो वर्जन है, जिनमें से स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 3,999 डॉलर (करीब 3.30 लाख रुपये) है, जबकि 21 Ah बैटरी पैक वाले वर्जन की कीमत 4,175 डॉलर (करीब 3.45 लाख रुपये) है। दोनों वर्जन को 500 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) में बुक किया जा सकता है। ई-बाइक की खरीद पर Recon Power Bikes एक बैग फ्री दे रही है। अमेरिका में ई-बाइक ऑर्डर करने पर फ्री शिपिंग भी दी जा रही है। इनकी डिलीवरी इस साल दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

नई GMC ई-बाइक को दुनिया की पहली सुपर-इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में पेश किया गया है। इसमें डुअल 48V 750W Bafang मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत ई-बाइक 28 मील प्रति घंटे (करीब 45 किमी प्रति घंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। ई-बाइक में थ्रॉटल-ओनली ऑप्शन के अलावा तीन राइडिंग मोड्स हैं। इनमें से एक एड्रेनालाईन मोड है, जो ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन को अनलॉक करता है।

स्टैंडर्ड मॉडल में 17.5 Ah क्षमता का बैटरी पैक मिलता है, और अन्य वेरिएंट में 21 Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो स्टैंडर्ड की तुलना में ज्यादा रेंज देने में सक्षम है। हालांकि, स्टैंडर्ड मॉडल को भी बड़े बैटरी पैक के साथ अपग्रेड किया जा सकता है। 
Advertisement

GMC HUMMER EV AWD ई-बाइक में दो 4-इंच पंचर-रेजिस्ट टायर मिलते हैं। इसमें चार-पिस्टन हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम शामिल है। यह एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन फोर्क से लैस है। एक कलर LCD स्क्रीन भी है, जो राइडर को सभी अहम जानकारियां दिखाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , GMC Electric Bike, GMC
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.