जीमेल यूज़र अब 50 एमबी तक के ईमेल रिसीव कर सकेंगे

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 11:49 IST
ख़ास बातें
  • अब यूज़र 50 एमबी साइज़ के मेल रिसीव कर सकेंगे
  • यूज़र अब भी अधिकतम 25 एमबी साइज़ के मेल भेज पाएंगे
  • दूसरे डोमेन से 50 एमबी साइज़ तक मेल आता है तो वे उसे रिसीव कर सकेंगे
आप जीमेल में किसी ईमेल के साथ 25 एमबी साइज़ के फाइल को अटेचमेंट के तौर पर भेज और रिसीव कर पाते हैं। गूगल की यह सुविधा लंबे समय से है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि अब यूज़र 50 एमबी साइज़ के मेल रिसीव कर सकेंगे। हालांकि, इस सर्च कंपनी ने साफ किया है कि यूज़र अब भी अधिकतम 25 एमबी साइज़ के मेल भेज पाएंगे। अगर किसी दूसरे डोमेन से 50 एमबी साइज़ तक मेल आता है तो वे उसे रिसीव कर सकेंगे।

इसे कंपनी का एक अच्छा कदम माना जाएगा। वैसे, जो यूज़र बड़े फाइल साइज़ वाले मेल भेजना चाहते हैं उनके पास पहले से ही गूगल ड्राइव की सुविधा है। यह जीमेल के साथ इंटिग्रेटेड है।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "एटेचमेंट भेजना और रिसीव करना ईमेल एक्सचेंज का अहम हिस्सा है। वैसे गूगल ड्राइव की मदद से यूज़र आसानी से किसी भी साइज़ के फाइल को साझा कर सकते हैं लेकिन कभी-कभार सीधे ईमेल अटेचमेंट के तौर पर बड़े फाइल रिसीव करना ज़रूरी होता है।"

कंपनी ने कहा कि यह बदलाव धीरे-धीरे सभी यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अब यह देखना मज़ेदार होगा कि कंपनी भेजे जाने वाले ईमेल के फाइल के साइज़ में कोई बढ़ोतरी करती है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.