सिंगल चार्ज में 418 किमी दौड़ी GM की इलेक्ट्रिक वैन, गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ दर्ज

मार्लिन ने अपनी Zevo 600 को न्यूयॉर्क शहर से वाशिंगटन डीसी तक चलाया। 20 अप्रैल, 2022 को यह करीब 418 किमी की यात्रा थी। BrightDrop की स्पोक्सपर्सन Jessica Kerr ने कहा कि मार्लिन 418 किमी की दूरी तय करने वाले पहले व्यक्ति थे।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 11:30 IST
ख़ास बातें
  • BrightDrop Zevo 600 में एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला व्हीकल है।
  • मार्लिन ने अपनी Zevo 600 वैन को न्यूयॉर्क शहर से वाशिंगटन डीसी तक चलाया।
  • BrightDrop Zevo 600 बेहतरीन फीचर्स के साथ एक फुल इलेक्ट्रिक वैन है।

GM BrightDrop Zevo 600 इलेक्ट्रिक वैन

Photo Credit: GM

सभी वाहन निर्माता कंपनियां इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ज्यादा जोर दे रही हैं। जी हां चाहें किफायती होने की बात कहें या फिर वातावरण के अनूकूल कहें, चाहे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत की बात करें सभी में इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। जी हां हाल ही में GM BrightDrop Zevo 600 इलेक्ट्रिक वैन के ड्राइवर स्टीफन मार्लिन (Stephen Marlin) ने इसे एक बार चार्ज करके 260 मील यानी कि 418 किमी तक चलाकर एक बेहतरीन उपलब्धि के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

इवर ने अपनी GM इलेक्ट्रिक वैन को सिंगल चार्जिंग में 260 मील यानी कि 418.4 किमी तक चलाया। आपको बता दें कि यह सिंगल चार्ज में किसी इलेक्ट्रिक वैन द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी है। मार्लिन द्वारा तय की गई इस दूरी की जानकारी जनरल मोटर्स द्वारा दी गई। जनरल मोटर्स ने ने इलेक्ट्रिक वैन BrightDrop Zevo का निर्माण किया है।
 

सिंगल चार्ज में 418 किमी चली इलेक्ट्रिक वैन


मार्लिन ने अपनी Zevo 600 वैन को न्यूयॉर्क शहर से वाशिंगटन डीसी तक चलाया। 20 अप्रैल, 2022 को यह करीब 418 किमी की यात्रा थी। BrightDrop की स्पोक्सपर्सन Jessica Kerr ने कहा कि मार्लिन 418 किमी की दूरी तय करने वाले पहले व्यक्ति थे। मार्लिन ने जब यह उपलब्धि हासिल की तो वह लॉजिस्टिक कंपनी FedEx के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्राइव कर रहे थे। BrightDrop Zevo 600 बेहतरीन फीचर्स के साथ एक फुल इलेक्ट्रिक जीरो टेलपाइप एमिशन डिलीवरी वैन है।


ड्राइवर FedEx के तहत Full Circle से सस्टेंनेबल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का एक पैकेज ले जा रहा था। मार्लिन ने रिकॉर्ड बनाया और उन्हें ब्राइटड्रॉप और FedEx से उन्हें समर्थन मिला। ऑफिशियली Zevo 600 में 250 मील यानी की 402.3 किमी की लिमिट होती है, लेकिन मार्लिन ने व्हीकल से 260 मील यानी कि 418 किमी तक रेंज निकालकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड डिलीवरी के बाद BrightDrop अपने व्हीकल्स को हाईलाइट कर रहा है। उनका कहना है कि डिलीवरी, इलेक्ट्रिक वैन की एडवांस कैपेसिटी और क्लीन एडवांटेज पर जोर देती है। BrightDrop Zevo 600 में एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला व्हीकल है और यह GM का मार्केट में सबसे तेज व्हीकल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.