लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!

यह रिकॉर्ड टेप प्ले करता है और उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकता है। इसमें वायर्ड और ब्लूटूथ हेडफोन का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2026 11:34 IST
ख़ास बातें
  • यह रिकॉर्ड को प्ले भी कर सकता है और रिकॉर्डिंग भी करता है।
  • इसमें AA बैटरी लगी हैं और USB-C का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Miko कैसेट प्लेयर में साधारण डिजाइन दिया गया है।

Gadhouse Miko एक रेट्रो स्टाइल का पोर्टेबल कैसेट रिकॉर्डर है। यह यूजर को 80 और 90 के दशक के कैसेट प्लेयर की याद दिलाता है।

Photo Credit: Gadhouse

कैसेट रिकॉर्डर के पुराने दिन फिर से लौट आए हैं! जी हां, अगर आप भी कैसेट प्लेयर और रिकॉर्डर को नहीं भूले हैं तो यह कंपनी उन पुरानी यादों को फिर से ताजा कर रही है। Gadhouse ने डिजिटल जमाने में पुराने यानी रेट्रो स्टाइल कैसेट रिकॉर्डर को लॉन्च किया है। यह गैजेट Miko के नाम से आता है जो बिल्कुल पुराने कैसेट रिकॉर्डर जैसा दिखता है। यह रिकॉर्ड टेप प्ले करता है और उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकता है। इसमें वायर्ड और ब्लूटूथ हेडफोन का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 

Gadhouse Miko Price

Gadhouse Miko की कीमत 99 डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) है। Gadhouse Miko को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह दो मॉडल्स में आता है जिसमें Smoke (GAD6701) और Mint (GAD6702) शामिल है। 

Gadhouse Miko Features

Gadhouse Miko एक रेट्रो स्टाइल का पोर्टेबल कैसेट रिकॉर्डर है। यह यूजर को 80 और 90 के दशक के कैसेट प्लेयर की याद दिलाता है। यह रिकॉर्ड को प्ले भी कर सकता है और रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इसमें बहुत ही साधारण बटन दिए गए हैं जो इसे कंट्रोल करने के काम आते हैं। इसमें AA बैटरी लगी हैं और USB-C का सपोर्ट भी दिया गया है। अगर आपने Sony Walkman TPS-L2 देखा है तो यह उन्हीं दिनों की याद दिलाता है। 

Miko कैसेट प्लेयर में साधारण डिजाइन दिया गया है। इसमें मैकेनिकल बटन मिलते हैं जिनसे यह ऑपरेट होता है। इसमें ऑडियो आउटपुट के लिए 3.5mm का वायर्ड या ब्लूटूथ हेडफोन दिया गया है। यह साधारण कैसेट को रिकॉर्ड भी कर सकता है। रिकॉर्डिंग के लिए ओरेंज बटन दिया गया है। ऑडियो इसके बिल्ट-इन माइक से मिल जाती है। या फिर बाहरी ऑडियो सोर्स को भी कनेक्ट किया जा सकता है। पावर के लिए इसमें AA बैटरी मिलती हैं लेकिन इसे USB-C से भी पावर दी जा सकती है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है लेकिन ट्रिम एल्युमीनियम का है। डिवाइस का वजन 192 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.