Friedlieb Ferdinand Runge's 225th Birthday Google Doodle: फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज से जुड़ी कुछ खास बातें

Friedlieb Ferdinand Runge's 225th Birthday Google Doodle: फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज को याद करते हुए गूगल डूडल बनाया गया है। आखिर फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज कौन थे, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 8 फरवरी 2019 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Friedlieb Ferdinand Runge ने बर्लिन यूनिवर्सिटी से की डॉक्टरेट की पढ़ाई
  • फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज से कुछ अहम पहलू जानें
  • Friedlieb Ferdinand Runge ने की थी कैफीन की खोज

Friedlieb Ferdinand Runge's 225th Birthday Google Doodle: फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज से जुड़े कुछ अहम पहलू

फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज (Friedlieb Ferdinand Runge) के 225वें जन्मदिवस के इस खास मौके पर Google ने उन्हें याद करते हुए गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज (Friedlieb Ferdinand Runge) ने कैफीन की खोज की थी। इस खोज के बाद फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज विश्वभर में मशहूर हो गए थे। आइए आपको फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज (Friedlieb Ferdinand Runge) के जीवनकाल के बारे में जानकारी देते हैं।

फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज का जन्म 8 फरवरी सन् 1794 में हैम्बर्ग में हुआ था। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे लेकिन कैफीन के अलावा Friedlieb Ferdinand Runge's ने कोलतार डाई की भी खोज की थी। उन्होंने बर्लिन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की शिक्षा प्राप्त की और फिर सन् 1831 तक फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ने ब्रेसलो यूनिवर्सिटी में पढ़ाया था।
 

फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज (Friedlieb Ferdinand Runge's) से जुड़ी कुछ खास बातें

1) बचपन से ही फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज को कैमिस्ट्री में काफी रुचि थी। किशोरवस्था में उन्होंने कई शोध भी किए। एक बार बेल्डोना के पौधे पर शोध करते हुए अचानक उनके आंखों में पौधे का रस गिर गया। इसके बाद उन्हें पता चला कि बेल्डोना के पौधे के रस से आंख की पुतलियां फैलने और सिकुड़ने लगती हैं।

2) फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ने कॉफी की पहचान आखिर कैसे की आइए अब आपको यह बताते हैं। जेना यूनिवर्सिटी में कैमिस्ट जोहान वोल्फगैंग के अंडर शिक्षा प्राप्त करते वक्त Friedlieb Ferdinand Runge को एक बार फिर बेल्डोना पर शोध करने के लिए कहा गया था। केवल इतना ही नहीं, फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज को कॉफी का विश्लेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यही वजह थी कि कुछ महीनों के शोध के बाद उन्होंने कैफीन की खोज की थी।

3) फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ने अपने जीवनकाल के दौरान चुकंदर के रस से चीनी निकालने की विधि भी तैयार की थी।
Advertisement

4) कैफीन और कोलतार डाई के अलावा फ्रेडलीब फर्डिनेंड रुंज ऐसे पहले वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्हें कुनैन का आविष्कारक भी माना जाता है।

5) Friedlieb Ferdinand Runge ने 25 मार्च सन् 1867 में जर्मनी के ऑरेनियनबर्ग में अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus के इस प्रीमियम फोन को ₹8,000 सस्ता खरीदने का मौका, यहां जानें पूरी डील
  3. PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
  4. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  5. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  7. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  10. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.