Ford के सब-ब्रांड ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलता है 60 किलोमीटर

Spin S-100T में 500W की दमदार मोटर मिलती है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी टॉप-स्पीड की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Ford की सब्सिडियरी Spin ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • S-100T नाम का यह ई-स्कूटर है मजबूत और सुरक्षित डिज़ाइन से लैस
  • सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर चलता है Spin S-100T

Spin S-100T इलेक्ट्रिक स्कूटर का बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है

वाहन निर्माता कंपनी Ford की सब्सिडियरी Spin इलेक्ट्रिक स्कूटर पर खास फोकस करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से कई ई-स्कूटर (Electric Scooters) मौजूद है और अब, Spin ने अपना नया ई-स्कूटर S-100T बाज़ार में उतार दिया है। दिखने में यह कंपनी के अन्य ई-स्कूटर के समान डिज़ाइन शैली से लैस आता है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स, पावर व रेंज के मामले में यह अलग है। S-100T इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से Spin द्वारा विकसित किया गया है।

Spin के CEO बेन बीयर (Ben Bear) ने अपना लेटेस्ट e-Scooter S-100T के लॉन्च की घोषणा के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बेन ने बताया कि यह पूरी तरह से कंपनी द्वारा विकसित किया गया है और इसे डिज़ाइन करने में Spin की टीम को एक साल से ज्यादा समय लगा है। उनका यह भी कहना है कि इस स्कूटर को मजबूती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। S-100T इलेक्ट्रिक स्कूटर को सबसे पहले इस महीने अमेरिका के सेक्रेमेंटो (Sacramento) शहर में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद 2022 तक इसका बड़े पैमाने में उत्पादन किया जाएगा।
Advertisement

बेन ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि S-100T दो साल से ज्यादा समय के लाइफस्पैन के साथ आएगा, जो इसके पिछले मॉडल की तुलना में दोगुना है। इस तरह के ई-स्कूटर में समय के साथ परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिलती है और इनकी कम लाइफ निर्माताओं के लिए अभी सबसे बड़ी चुनौती है। Spin का दावा है कि S-100T की स्वैप होने वाली बैटरी और इसके मजबूत डिज़ाइन के चलते यह स्कूटर अन्य कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर (e-scooters) से ज्यादा चलेगा।

पावर, बैटरी और फीचर्स की बात करते हैं। S-100T का बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 60 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। Spin S-100T में 500W की दमदार मोटर मिलती है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी टॉप-स्पीड की जानकारी नहीं दी है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर IPX7 वाटरप्रूफ डिज़ाइन से लैस आता है और इसमें रियल-टाइम सेंसर मॉनिटरिंग मिलती है। इसमें इंस्टेंट जियोफेंस डिटेक्शन फीचर भी मिलता है, जिसके जरिए शहरों में नेविगेशन आसान बन जाता है। अंधेरे में आसान राइडिंग के लिए स्कूटर 360 डिग्री स्टेटस हेडलाइट के साथ आता है। इसमें तीन इंडिपेंडेंट ब्रेक मिलती हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.