इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ भारतीय मार्केट में दोबारा एंट्री कर सकती है Ford

फोर्ड ने केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में हिस्सा लेने के लिए आवेदन दिया था। यह आवेदन स्वीकृत हो गया है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 22:22 IST
ख़ास बातें
  • फोर्ड ने पिछले वर्ष भारत से अपना बिजनेस समेटा था
  • कंपनी की अभी भारतीय मार्केट के लिए EV डिवेलप करने की योजना नहीं है
  • फोर्ड के पास भारत में दो प्लांट हैं

कंपनी की योजना नए फुली इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल्स डिवेलप करने की है

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के साथ भारतीय मार्केट में दोबारा बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही है। फोर्ड ने पिछले वर्ष भारत से अपना बिजनेस समेटा था। कंपनी की ओर से भारत को EV की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का हब बनाने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी ने आगामी वर्षों में भारत में कारें बेचने की संभावना भी जताई है।

फोर्ड ने केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में हिस्सा लेने के लिए आवेदन दिया था। यह आवेदन स्वीकृत हो गया है। इससे फोर्ड की भारतीय मार्केट में दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। इस स्कीम का उद्देश्य देश को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए आकर्षक बनाना है और इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स लगाने वाली कंपनियों को इंसेंटिव की पेशकश की जा रही है। फोर्ड के पास भारत में दो प्लांट हैं। कंपनी का कहना है कि वह इनमें से एक प्लांट का इस्तेमाल EV की मैन्युफैक्चरिंग के लिए करने की संभावना तलाश रही है। फोर्ड ने पिछले वर्ष इस मार्केट से बाहर निकलने पर कहा था कि कंपनी को लगातार नुकसान होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

हालांकि, कंपनी की अभी भारतीय मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स डिवेलप करने की योजना नहीं है। फोर्ड ने कहा है कि इस बारे में कोई विचार विमर्श नहीं किया गया है। फोर्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करने की घोषणा की है और इस सेगमेंट के लिए 30 अरब डॉलर का बजट रखा है। कंपनी की योजना नए फुली इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल्स डिवेलप करने की है। 

अमेरिकी कंपनी फोर्ड के लिए भारतीय मार्केट में उतरने का यह अच्छा दौर हो सकता है क्योंकि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बहुत कम है। हालांकि, फोर्ड को गुजरात के साणंद और चेन्नई में मौजूद अपने प्लांट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए बड़े अपग्रेड करने की जरूरत होगी। अगर फोर्ड इस मार्केट में दोबारा आती है तो इससे कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ ही अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारें भी उपलब्ध हो सकती हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला ने भी भारतीय मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए टेस्ला ने सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने का निवेदन किया है। हालांकि, हालांकि, सरकार का कहना है कि इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का उसका कोई इरादा नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.