फ्लिपकार्ट सेल: आईफोन 7, मोटो जी5 प्लस, गूगल पिक्स, और अन्य स्मार्टफोन ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल अपने दूसरे दिन में है और अब स्मार्टफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मज़ेदार ऑफर पेश किए गए हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ आ रहे हैं और ग्राहक एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ज़्यादा बचत (सर्वाधिक 1,500 रुपये) कर सकते हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 15 मई 2017 18:22 IST
ख़ास बातें
  • अब स्मार्टफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मज़ेदार ऑफर पेश किए गए हैं
  • लगभग सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ आ रहे हैं
  • एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से ज़्यादा बचत संभव
फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल अपने दूसरे दिन में है और अब स्मार्टफोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मज़ेदार ऑफर पेश किए गए हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के साथ आ रहे हैं और ग्राहक एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ज़्यादा बचत (सर्वाधिक 1,500 रुपये) कर सकते हैं। आप चाहें तो लैपटॉप, डीएसएलआर, स्टोरेज ड्राइवर्स, हेडफोन या अन्य प्रोडक्ट भी फ्लिपकार्ट सेल में खरीद पाएंगे। हमने फ्लिपकार्ट सेल से मोबाइल फोन, डीएसएलआर, हार्ड ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के बेहतरीन ऑफर आपके लिए ढूंढ निकाले हैं।

ऐप्पल आईफोन 7 32 जीबी
Advertisement
फ्लिपकार्ट ने वादा किया था कि वह आईफोन 7 को अब तक के सबसे सस्ता दाम में उपलब्ध कराएगी। इस ई-कॉमर्स साइट पर आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट को 39,999 रुपये (एमआरपी 60,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था। और वाकई में यह आईफोन 7 की अब तक सबसे सस्ती कीमत है। लेकिन ऐसा लगता है कि स्टॉक काफी सीमित थी, क्योंकि चंद मिनटों में यह प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब आईफोन 7 का 32 जीबी 43,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके आप 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकेंगे।

कीमत: 43,999 रुपये (एमआरपी 60,000 रुपये)
Advertisement
लिंक: फ्लिपकार्ट

गूगल पिक्सल 32 जीबी
गूगल पिक्सल 32 जीबी सेल में 43,999 रुपये (एमआरपी 57,000 रुपये) में बिक रहा है। ई-कॉमर्स साइट इस हैंडसेट के साथ पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट भी दे रही है। इसके बाद फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी। याद रहे कि गूगल पिक्सल में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

कीमत: 43,999 रुपये (एमआरपी 57,000 रुपये)
Advertisement
लिंक: फ्लिपकार्ट

ऐप्पल आईफोन 6एस 32 जीबी
Advertisement
फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल में ऐप्पल आईफोन 6एस 32 जीबी को 33,999 रुपये (एमआरपी 47,999 रुपये) में बेचा रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 20,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। आईफोन 6एस में 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। और इसमें ऐप्पल के ए9 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

कीमतः 33,999 रुपये (एमआरपी 47,999 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट

निकॉन डी3300 डीएसएलआर कैमरा लेंस किट के साथ
निकॉन डी3300 डीएसएलआर कैमरा फ्लिपकार्ट के बिग 10 सेल में 21,950 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस कैमरे के साथ कंपनी लेंस किट भी मुहैया करा रही है। अगर आप एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

कीमत: 21,950 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट

कैनन ईओएस 1300डी डीएसएलआर
फ्लिपकार्ट सेल में एक और डीएसएलआर कैमरा छूट के साथ उपलब्ध है। हम बात कर रहे हैं कैनन ईओएस 1300डी डीएसएलआर की। इस कैमरे की कीमत 19,990 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये) कर दी गई है। ईओएस 1300डी डीएसएलआर 2 साल की कंपनी वारंटी के साथ आता है। और यह एंट्री स्तर के फोटोग्राफर के लिए ठीकठाक कैमरा है। इसमें 18 मेगापिक्सल का सेंसर है और यह वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,950 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4टीबी एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव
4 टीबी का हार्ड ड्राइव आपके किसी भी बैकअप की परेशानी को दूर कर देगा। डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4 टीबी हार्ड ड्राइव सेल के तहत 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। आपके पास कई कलर में से चुनने का विकल्प भी है। डब्ल्यूडी माय पासपोर्ट 4 टीबी हार्ड ड्राइव आपके लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के बैकअप के लिए बेहद ही उपयुक्त है।

कीमतः 9,499 रुपये (एमआरपी 14,000 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट

मोटो जी5 प्लस 32 जीबी
अगर आप मार्केट में बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो बता दें कि मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। याद रहे कि मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4 जीबी रैम हैं।

कीमतः 15,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

सेनहाइज़र एचडी205 II हेडफोन
सेनहाइज़र एचडी205 II हेडफोन को फ्लिपकार्ट सेल में 1,999 रुपये (एमआरपी 3,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर आप ठीक-ठाक बास के साथ गाने सुनना पसंद करते हैं तो 2,000 रुपये की कीमत में यह एक बेहतरीन हेडफोन है।

कीमत: 1,999 रुपये (एमआरपी 3,490 रुपये)
लिंकः फ्लिपकार्ट
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.