Flipkart से खरीदा 12 हजार का फोन, लेट डिलीवरी के चलते अब कंपनी देगी 42 हजार रुपये!

फोन ऑर्डर करने के बाद महिला को फोन नहीं मिला। उसके बारे में महिला ने कई बार ई-कॉमर्स साइट से संपर्क भी किया लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 08:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन ऑर्डर करने के बाद महिला को फोन नहीं मिला।
  • बेंगलुरू उपभोक्ता कोर्ट ने इसकी सुनवाई की।
  • आदेश दिया गया कि कस्टमर को 42 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएं।

क महिला ने ये फोन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था जिसकी कीमत 12,499 रुपये थी।

Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से देश में करोडों लोग सामान ऑनलाइन खरीदते हैं। कई बार इन साइट्स के साथ कस्टमर को कई तरह की परेशानियों से भी जूझना पड़ता है, जब कोई गलत प्रोडक्ट कस्टमर के पास पहुंच जाता है। या फिर खराब प्रोडक्ट्स की भी शिकायत कई बार ग्राहकों की ओर से सुनने को मिलती है। एक ई-कॉमर्स साइट से फोन मंगवाने पर एक महिला को कुछ ऐसा ही अनुभव मिला जिसके बाद ई-कॉमर्स साइट को जुर्माना भरना पड़ गया। 

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart को एक फोन लेट डिलीवर करना काफी महंगा पड़ गया। कंपनी ने समय पर फोन कस्टमर को नहीं पहुंचाया जिसके बदले में उसे फोन की कीमत का लगभग 4 गुना जुर्माना ग्राहक को देना पड़ गया। बेंगलुरू में एक महिला ने ये फोन फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया था जिसकी कीमत 12,499 रुपये थी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक समय पर ई-कॉमर्स फर्म ने यह फोन कस्टमर को नहीं पहुंचाया जिसके बाद महिला ने इसके खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट का रुख किया। उसके बाद कंपनी को जुर्माना भरने का आदेश सुनाया गया। 
Advertisement

फोन ऑर्डर करने के बाद महिला को फोन नहीं मिला। उसके बारे में महिला ने कई बार ई-कॉमर्स साइट से संपर्क भी किया लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हुई। फिर जब फोन उसके पास नहीं पहुंच पाया तो महिला ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बेंगलुरू उपभोक्ता कोर्ट ने इसकी सुनवाई की और कंपनी को आदेश दिया गया कि कस्टमर को 42 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर दिए जाएं। जबकि फोन केवल 12,499 रुपये की कीमत का था। 

इस आदेश में कहा गया कि महिला को फोन पहुंचाया जाए, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। साथ ही 12% ब्याज भी कंपनी दे। 20 हजार रुपये का फाइन और 10 हजार रुपये कानूनी कार्रवाई के खर्चे के रूप में महिला को दिए जाएं। इस तरह से कुल 42,500 रुपये के लगभग का जुर्माना कंपनी पर लगाया गया। कोर्ट ने ये भी कहा कि कंपनी ने अपनी सर्विसेज में लापरवाही दिखाई है। फोन समय पर न पहुंचाए जाने के कारण ग्राहक को मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ा है। जबकि फोन डिलीवर हुए बिना भी महिला इसकी किश्तों को चुकाती रही। इसलिए इस सबकी भरपाई का जिम्मा कंपनी का बनता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, online shooping, E commerce, late phone delivery, fine

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.