iPhone खरीदने की है चाहत तो जान लें इन शानदार ऑफर के बारे में

दिग्गज़ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 'End of Season Loot on Mobiles'सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर व छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट की 'एंड ऑफ सीज़न लूट ऑन मोबाइल्स' सेल 25 अक्टूबर, बुधवार से 28 अक्टूबर, शनिवार तक चलेगी। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ साझेदारी की है।

iPhone खरीदने की है चाहत तो जान लें इन शानदार ऑफर के बारे में
ख़ास बातें
  • इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर व छूट दी जा रही है
  • आईफोन एसई को ई-कॉमर्स साइट पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • फ्लिपकार्ट पर आईफोन 7 128 जीबी वेरिएंट पर 15,201 रुपये की छूट दी जा रही
विज्ञापन
दिग्गज़ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने  'End of Season Loot on Mobiles'  सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर व छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट की 'एंड ऑफ सीज़न लूट ऑन मोबाइल्स' सेल 25 अक्टूबर, बुधवार से 28 अक्टूबर, शनिवार तक चलेगी।

Flipkart End of Season Loot on Mobiles Sale के तहत 32 जीबी आईफोन 6 को 28,999 रुपये (5,501 रुपये की छूट के साथ) में जबकि 32 जीबी आईफोन 6 को 29,999 रुपये (10,001 रुपये की छूट के साथ) उपलब्ध कराया गया है। वहीं 128 जीबी आईफोन 7 को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 7 128 जीबी वेरिएंट पर 15,201 रुपये की छूट दी जा रही है।

वहीं आईफोन एसई को ई-कॉमर्स साइट पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि आमतौर पर यह स्मार्टफोन 26,000 रुपये में मिलता है।

आईफोन के सभी वेरिएंट की बात करें तो सबसे ज़्यादा छूट 32 जीबी आईफोन 7 पर मिल रही है जो 39,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी फोन पर कुल 16,201 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 64 जीबी आईफोन 8 को 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसे 64,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं 256 जीबी आईफोन 8 प्लस 84,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस वेरिएंट को कंपनी ने लॉन्च के समय 86,000 रुपये में पेश किया था। बता दें कि आईफोन वेरिएंट की इन कीमतों में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ मिल रहा अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट शामिल नहीं है।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 2,500 रुपये) मिलेगी, लेकिन इसके लिए न्यूनतम 4,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन को 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »