Flipkart Freedom Sale में बपर डील, iPhone 16, Samsung Galaxy F36 5G से लेकर OnePlus Watch 2 पर डिस्काउंट

Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यानी कि 1 अगस्त से Flipkart Freedom Sale शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 16:09 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 का 128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट है।
  • OnePlus Watch 2 फ्लिपकार्ट पर 14,749 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • Samsung Galaxy F36 5G का 6GB/128GB वेरिएंट 17,499 रुपये में लिस्ट है।

Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त तक जारी रहेगी।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यानी कि 1 अगस्त से Flipkart Freedom Sale शुरू कर दी है। यह सेल 1 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट ने फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए ICICI बैंक और बैंक ऑफर बड़ौदा से साझेदारी की है। सेल के दौरान भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यहां हम सेल में मिलने वाली कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं।

iPhone 16
iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो BOBCARD या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 3250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 66,749 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 59,850 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Motorola 43 inch Smart TV
Motorola 43 inch QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा टीवी देने पर 5,400 रुपये की बचत हो सकती है। 

Asus Expertbook P1
Asus Expertbook P1 Intel Core i5 13th Gen 13420H फ्लिपकार्ट पर 50,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 49,490 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा टीवी देने पर 25,000 रुपये की बचत हो सकती है। 

Samsung Galaxy F36 5G
Samsung Galaxy F36 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 1 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,499 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 16,150 रुपये की बचत हो सकती है।

Advertisement

OnePlus Watch 2
OnePlus Watch 2 फ्लिपकार्ट पर 14,749 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में BOBCARD या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,249 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर 300 रुपये की बचत हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.