Flipkart Big Billion Days में झूठी कीमतों को किया प्रमोट, iPhone 16 के ऑर्डर हुए कैंसल, यूजर्स ने बताया स्कैम

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 भारत में 23 सितंबर से शुरू हुई है।
  • सोशल मीडिया पर Big Billion Days Sale 2025 की आलोचना हो रही है।
  • X पर ग्राहक पेमेंट पूरी होने के बाद ऑर्डर कैंसल की शिकायत कर रहे हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू हुई है।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 भारत में 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है। इस सेल में ई-कॉमर्स साइट पर एक से बढ़कर एक ऑफर की पेशकश की गई, जिसमें आईफोन को सबसे दामों पर बैनर लगाकर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा गूगल पिक्सल समेत कई स्मार्टफोन को सबसे कम दामों पर दिखाया गया, लेकिन प्रोडक्ट पेज पर जाने पर फोन की वास्तविक कीमत उससे ज्यादा थी। बैंक ऑफर लगाने के बाद भी फोन उस कीमत पर नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा कई यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने आईफोन को सस्ते दामों पर ऑर्डर किया, पेमेंट भी हो गई, लेकिन उसके बाद ऑर्डर कैंसल हो गया है। X पर #FlipkartScam और #BigBillionDaysFraud जैसे हैशटैग के साथ कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिसमें लोग फ्लिपकार्ट से निराशा व्यक्त कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 की आलोचना हो रही है। ग्राहक पेमेंट पूरी होने के बाद iPhone 16, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के ऑर्डर कैंसल करने की कई शिकायतें दर्ज कर रहे है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की कथित भ्रामक कीमतों को लेकर भी ग्राहकों में गुस्सा है। ग्राहकों की शिकायत है कि फ्लिपकार्ट ने अपने प्रमोशन में दावा करने के बावजूद कीमतों में उतनी कटौती नहीं की।

Advertisement

ई-कॉमर्स साइट ने अपने होम पेज पर iPhones की कीमतों में बड़ी कटौती का वादा किया था, जिसमें iPhone 16 को 51,999 रुपये में, iPhone 16 Pro को 72,999 रुपये में, iPhone 16 Pro Max को 99,999 रुपये से और iPhone 14 को 41,999 रुपये में खरीदने के लिए शामिल होगा। इसके अलावा Google Pixel 9 सिर्फ 34,999 रुपये और Motorola Edge 60 Pro को 24,999 रुपये में दिखाया गया था, लेकिन इनमें से कोई भी फोन इस कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ। हालांकि, इन सभी कीमतों को * चिह्नित किया गया है, जिसमें नियम और शर्तें लागू होती हैं। कई प्रोडक्ट पेज पर कोई सीधी कटौती नहीं है। वहीं बैंक ऑफर भी कथित तौर पर कीमतों में उतनी कटौती नहीं कर पा रहे हैं, जितना फ्लिपकार्ट प्रमोशन कर रहा है।

X पर एक यूजर ने पोस्ट किया कि “Flipkart, मैं तुम्हारे झूठे विज्ञापनों को लेकर नाराज हूं। तुम्हारी Big Billion Days सेल पूरी तरह एक स्कैम है। बहुत शर्मनाक है कि इस तरह तुम ग्राहकों को कैसे धोखा देते हो। iPhone 16 और Pixel 9 की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। लोगों को झूठे विज्ञापनों से झूठ क्यों बोलते हो?”

एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया कि “Big Billion Days सेल के दौरान @Flipkart से iPhone 16 और iPhone 16 Pro के लिए ऑर्डर देने वाले सभी लोगों के लिए, जिनके ऑर्डर अब फ्लिपकार्ट ने कैंसल कर दिए हैं। इस बात को जाने न दें, कृपया इस कंपनी को उपभोक्ता फोरम में लेकर आएं।”

Advertisement

फ्लिपकार्ट #BigBillionDays एक बड़ा स्कैम लग रहा है। रात में ऑर्डर ले लेते हैं, सुबह कैंसल करते हैं, पैसे ब्लॉक करते हैं, और रिफंड में देरी करते हैं। ग्राहकों को जवाब मिलना चाहिए! #FlipkartScam #bigbilliondays2025 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.