फ्लिपकार्ट पर 2 से 6 अक्टूबर तक चलेगी बिग बिलियन डेज़ सेल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 10:16 IST
फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर बिग बिलियन डेज़ सेल की वापसी हो रही है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए यह निश्चित तौर पर अच्छी खबर है। त्यौहारी मौसम के चलते फ्लिपकार्ट पर तीसरी बिग बिलियन डेज़ सेल 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी।

फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि इस साल बिग बिलियन डेज़ सेल 2 से 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस साल की सेल को एसबीआई ने स्पॉंसर किया है। फ्लिपकाट की योजना ज्यादा कीमत वाले आइटम पर नो कोस्ट ईएमआई पेमेंट विकल्प उपलब्ध कराने और एक्सचेंज स्कीम लागू करने की है।

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट में शुमार फ्लिपकार्ट का मुताबिक, कंपनी ने इस सेल के लिए एक अलग फेसबुक इवेंट भी शुरू किया है जिससे यूज़र 10 दिन में 10 लाख रुपये तक के ईजीवी जीत सकते हैं। इसके अलावा यहां पर यूज़र को लाइव अपडेट समेत कई दूसरी जानकारी भी मिलेगी।
 

फ्लिपकार्ट के हेड-कैटेगरी डिजाइन ऑर्गनाइज़ेशन के कल्यान कृष्णमूर्ति ने कहा, ''इस सेल के तहत शानदार ऑफर और एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप से ग्राहकों के पास कई विकल्प होंगे। बड़े इलेक्ट्रॉनिक के लिए फाइनेंस, डिलीवरी और इंस्टॉलेशन व प्रोडक्ट एक्सचेंज प्रोग्राम से इस त्यौहारी मौसम में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। हमारे जबरदस्त बैकेंड और सप्लाई चेन सिस्टम से हम इस इवेंट के जरिए करोड़ों लोगों की इच्छाएं पूरी करने के लिए तैयार हैं।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.