Amazon, Flipkart समेत ऑनलाइन रिटेलर्स इस त्योहारी सीज़न में करेंगे 47,900 करोड़ की कमाई: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के पूर्वानुमान में कहा गया है कि भारत में 5.5 से 6 करोड़ खरीदार चल रही सेल में भाग लेंगे, जो ऑनलाइन रिटेलर्स के मुनाफे को बढ़ाएगा।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 11:59 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart, Amazon समेत कई ई-रिटेलर्स चला रहे हैं साल की सबसे बड़ी सेल
  • त्योहारी सीज़न के दौरान 47,900 करोड़ रुपये की कमाई कर सकते हैं ई-रिटेलर्स
  • 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच लगभग 35,400 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान

Amazon की Great Indian Festival सेल लंबे समय तक चलेगी

त्योहारी सीज़न में Amazon, Flipkart, JioMart समेत कुछ अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स की चांदी होने जा रही है। उपभोक्ता खर्च पर इंडस्ट्री फोरकास्ट का पूर्वानुमान है कि 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 47,900 करोड़ रुपये की बिक्री होगी। यह भी अनुमान है कि इस राशि का 75 प्रतिशत (लगभग 35,400 करोड़ रुपये) 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच खर्च किए जाएंगे, क्योंकि अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने अपनी साल की अपनी सबसे बड़ी आयोजित की है।

Forrester फोरकास्ट के पूर्वानुमान में कहा गया है कि भारत में 5.5 से 6 करोड़ खरीदार चल रही सेल में भाग लेंगे, जो ऑनलाइन रिटेलर्स के मुनाफे को बढ़ाएगा और वें त्सोहारी सीज़न में साल-दर-साल 34 प्रतिशत की वृद्धि देखेंगे। त्योहारी सीज़न के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स स्मार्टफोन बने रहेंगे और कुल खर्च का 34 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं का होगा, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर पर 17 प्रतिशत, फैशन पर 16 प्रतिश और होमवेयर और फर्नीचर के साथ अप्लायंसेस पर 14 प्रतिशत और किराने पर 6 प्रतिशत खर्चा होगा।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान भारी छूट के साथ-साथ लोगों द्वारा महामारी के समय झेली जा रही वित्तीय अनिश्चितताओं के बीच होने वाली बचत के चलते भी खूब खरीदारी हो रही है। इसके अलावा रिपोर्ट में सेल में हुई बढ़ोतरी का एक कारण लंबे समय तक लगे लॉकडाउन से खरीदारी में लगी रोक को भी बताया गया है। अमेज़न ने पहले ही दावा किया था कि इस सीज़न में ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी शहरों में गतिशीलता लगभग 40 प्रतिशत कम हो गई है। इसका अनुमान Google के कम्युनिटी मोबिलिटी रिपोर्ट डेटा से लगाया गया है, जो लोकप्रिय सार्वजनिक स्थानों, जैसे सुपरमार्केट, फार्मेसीज़, रेस्तरां, सिनेमा हॉल आदि में लोगों की आवाजाही को ट्रैक करता है और गतिशीलता को समझने के लिए सात दिनों के औसत डेटा सेट का हिसाब लगाता है। Google मोबिलिटी की 16 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व-महामारी के समय की बेसलाइन की तुलना में रिटेल और मनोरंजन वाली जगहों में गतिशीलता 31 प्रतिशत कम थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.