इस ATM से नोटों के बजाए निकल रहे Gold Coin, यहां लगा दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम

अब ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) से सोना खरीद सकते हैं। इस ATM को ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर Goldsikkka ने एक स्टार्टअप ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इंस्टॉल किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • अब ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) से सोना खरीद सकते हैं।
  • ATM में 5 किलो गोल्ड स्टोर किया जा सकता है।
  • भारत का पहला और दुनिया का पहला रियल-टाइम गोल्ड एटीएम हैदराबाद में लगा है।

Photo Credit: Goldsikka

अगर आप किसी एटीएम में जाएं और उससे कागज के नोट निकलने के बजाय सोने के सिक्के निकलने लगे तो कैसा होगा? आप सोच रहे होंगे कि कभी ऐसा भी होता है क्या है। जी हां आश्चर्य करने वाली बात है मगर यह सच है कि भारत में का पहला गोल्ड निकालने वाला ATM लग गया है।

अब ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) से सोना खरीद सकते हैं। इस ATM को ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर Goldsikkka ने एक स्टार्टअप ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इंस्टॉल किया है। इस Gold ATM के जरिए लोग अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सोने के क्वाइन खरीद सकते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ATM में 5 किलो गोल्ड स्टोर किया जा सकता है। साथ ही लोगों के पास चुनने के लिए 8 ऑप्शन होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि "0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक सोने की क्षमता वाले 8 ऑप्शन उपलब्ध हैं।"

भारत का पहला और दुनिया का पहला रियल-टाइम गोल्ड एटीएम अशोका रघुपति चेम्बर्स, बेगमपेट हैदराबाद स्थित हेड ऑफिस में इंस्टॉल किया गया है। मशीन से निकाले गए क्वाइन 24 कैरेट गोल्ड और 999 सर्टिफाइड हैं। एटीएम की खास बात यह है कि कीमत को लाइव अपडेट किया जाता है। इसके साथ ही कीमतें और टैक्स अपडेट होते हैं और स्क्रीन पर नजर आते हैं।
Advertisement

गोल्डसिक्का के वाइस प्रेसिडेंट प्रताप ने कहा कि "गोल्डसिक्का लिमिटेड 4 साल पहले स्थापित हुई है। हम बुलियन ट्रेडिंग में हैं। हमारे सीईओ को एटीएम मशीन के जरिए गोल्ड के क्वाइन निकालने का एक कॉन्सेप्कट आया। थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि यह मुमकिन है। हमने एक स्टार्ट-अप कंपनी, OpenCube टेक्नोलॉजी के साथ करार किया। कंपनी और हमारे इन-हाउस डिपार्टमेंट ने टेक्नोलॉजी और डिजाइन को तैयार किया। प्रताप ने कहा कि वे हैदराबाद में एयरपोर्ट, ओल्ड सिटी, अमीरपेट और कुकटपल्ली में अगली 3-4 मशीन का प्लान बना रहे हैं।
Advertisement

उन्होंने कहा कि "हम सबसे पहले तेलंगाना पर फोकस कर रहे हैं, क्योंकि पहले से ही बंगारू तेलंगाना का कॉन्सेप्ट है। हम आगे दक्षिण भारत की ओर बढ़ेंगे और समय के साथ देश भर में लगभग 3 हजार एटीएम लगाएंगे। हम ग्लोबल लेवल पर भी जाने का प्लान बना रहे हैं। हम इस मशीन के एक वर्जन 2 के साथ भी आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ATM, Gold ATM, Real Time Gold ATM, Hyderabad

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.