₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू

भारत में आज 17 जुलाई को पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का किराया सिर्फ 5 रुपये से शुरू होता है।
  • पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन में 10 कोच हैं।
  • पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी।

पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन में 10 कोच हैं।

Photo Credit: X/@NayabSainiBJP

भारत में आज 17 जुलाई को पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन ने अपनी यात्रा शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर चलती है। इसके साथ-साथ इसकी टिकट की कीमत भी काफी कम रखी गई है।  शुरुआती किराया कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत से भी कम है। आइए पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितना है किराया
पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन का किराया सिर्फ 5 रुपये से शुरू होकर 25 रुपये तक है। हाइड्रोजन ट्रेन यात्रियों को यात्रा का एक सस्ता विकल्प दे सकती है।

Advertisement

कहां चल रही ट्रेन

देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन में कुल 10 कोच हैं। यह ट्रेन हरियाणा में जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। लगभग दो घंटे में करीब 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस रूट पर ट्रेन के 11 स्टॉप होंगे और यह डेली करीब 2,600 यात्रियों को ले जा सकेगी।

क्या है टेक्नोलॉजी

इस हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन को देश में बनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह पारंपरिक ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों के बिना चलेगी।

कोई प्रदूषण नहीं

यह हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन बाई-प्रोडक्ट के तौर पर सिर्फ जल-वाष्प छोड़ती है, जिससे यह जीरो-एमिशन वाला ट्रांसपोर्ट का साधन बन जाती है। ट्रेन को चलाने के लिए जरूरी ग्रीन हाइड्रोजन की सप्लाई जींद में लगाए गए एक खास प्लांट से की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए एडवांस्ड सुरक्षा सुविधाए भी शामिल हैं।

Advertisement

इस शुरुआत के साथ भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली और अमेरिका जैसे देशों में पहले से ही हाइड्रोजन ट्रेनों का इस्तेमाल या टेस्टिंग हो रही है। इस ट्रेन को भारत की ओर से साफ-सुथरे ट्रांसपोर्टेशन और सामान्य ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को क्लीन एनर्जी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया है। इससे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.