Paytm Payments Bank पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने लगाई भारी पेनल्टी

इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • संदिग्ध ट्रांजैक्शंस की Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी
  • पेटीएम और इसकी बैंकिंग यूनिट के बीच कुछ एग्रीमेंट्स को खत्म किए गए हैं
  • FIU ने इस यूनिट पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है

RBI ने पेटीएम की इस यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया है

मुश्किलों का सामना कर रही पेमेंट सर्विसेज कंपनी Paytm की बैंकिंग यूनिट पर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं। 

कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने Paytm Payments Bank की जांच शुरू की थी। इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में बताया है,  "अवैध गतिविधियों से मिली रकम को इन एंटिटीज ने Paytm Payments Bank में अपने एकाउंट्स के जरिए भेजा था।" FIU के ऑर्डर में कहा गया है कि संदिग्ध ट्रांजैक्शंस के बारे में Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी और इन एकाउंट्स का ड्यू डिलिजेंस नहीं किया गया था। 

इससे पहले पेटीएम ने बताया था कि उसे एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट सहित अथॉरिटीज से जानकारी और स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस मिले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की इस यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया है। यह फैसला कम्प्लायंस को लेकर आशंकाओं की वजह से किया गया था। RBI के इस ऑर्डर के बाद पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम को चलाने वाली One 97 Communications और इसकी बैंकिंग यूनिट ने आपसी सहमति से विभिन्न इंटर-कंपनी एग्रीमेंट्स को समाप्त करने पर सहमति दी है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि किन एग्रीमेंट्स को समाप्त किया गया है। 

कंपनी की स्ट्रैटेजी की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है, "एग्रीमेंट के अनुसार, पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक संबंधित पार्टी ट्रांजैक्शंस नहीं करेंगे।" इस बारे में Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजी गई ईमेल का पेटीएम से उत्तर नहीं मिला है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में पेटीएम के CEO, Vijay Shekhar Sharma की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पेटीएम के पास बाकी की हिस्सेदारी है। पिछले सप्ताह शर्मा ने पेमेंट्स बैंक यूनिट के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के तौर पर इस्तीफा दिया था। RBI ने 15 मार्च तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अपना कामकाज बंद करने के लिए कहा है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.