70 km रेंज वाला Fiido Beast इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Go-Kart की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Fiido Beast इलेक्ट्रिक स्कूटर को Indiegogo कैंपेन के जरिए 40% डिस्काउंट पर बेचा जाएगा।डिस्काउंट सीमित समय के लिए शुरुआती ग्राहकों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • 50kmph की टॉप स्पीड से लैस है Fiido Beast इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • खड़े होने के साथ-साथ इसे बैठ कर भी चलाया जा सकता है
  • इसमें 11-इंच के टायर्स और डुअल डिस्क ब्रेक मिलते हैं

Fiido Beast इलेक्ट्रिक स्कूटर को Indiegogo कैंपेन के जरिए बेचा जाएगा

Fiido जल्द अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Beast लॉन्च करने वाली है, जिसे दो तरीकों से चलाया जा सकता है। इसे ई-स्कूटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है और साथ ही इसके हैंडल को एडजस्ट करके इसे गो-कार्ट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल मोटर मिलती है, जिसके दम पर यह काफी पावर भी जनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 50 kmph है और यह सिंगल चार्ज में 70 km चल सकता है।

Fiido ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह पुष्टि की है कि Beast ई-स्कूटर को Indiegogo कैंपेन के जरिए 40% डिस्काउंट पर बेचा जाएगा। डिस्काउंट सीमित समय के लिए शुरुआती ग्राहकों को दिया जाएगा।
 

Fiido Beast ई-स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूज़र इसे अपनी इच्छा अनुसार ई-स्कूटर के साथ-साथ टू-व्हीलर गो-कार्ट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने इसमें चौड़ा फ्लैट सर्फेस दिया है, जिसमें खड़े होकर इसे आम इलेक्ट्रिक किक स्कूटर की तरह चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक सीट भी है, जिसपर बैठ कर और हैंडल को एडजस्ट कर इसे गो-कार्ट बनाया जा सकता है।

जैसा कि इसका नाम है, कंपनी ने इसे काफी दमदार बनाया है। इसमें 1.3kW पावर जनरेट करने वाली डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जिसकी बदौलत यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। अच्छी रेंज के लिए कंपनी ने इसमें 1.5kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जिससे इसकी सिंगल चार्ज रेंज 70km हो जाती है। बैटरी को हटाया जा सतका है, जिससे यूज़र इसे कहीं भी चार्ज कर सकता है या इसमें एक्स्ट्रा बैटरी लगाई जा सकती है। 
Advertisement

इसमें खास कीलेस सिक्योरिटी सिस्टम मिलता है, जिसके जरिए बैटरी को रिमूव किया जा सकता है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि यूज़र की मंजूरी के बिना कोई Beast के बैटरी पैक को निकाल ना सके। इसमें 11-इंच के टायर्स और डुअल डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिसकी बदौलत यह ऑफ रोडिंग के लिए भी आरामदायक हो जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooters, Fiido
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.