Facebook के पूर्व कर्मचारी ने कंपनी को लगा दिया 33 करोड़ रुपये का चूना!

महिला ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भी स्कीम का हिस्सा बना लिया था।

Facebook के पूर्व कर्मचारी ने कंपनी को लगा दिया 33 करोड़ रुपये का चूना!

Facebook के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी को लाखों डॉलर का चूना लगा दिया।

ख़ास बातें
  • महिला ने 40 लाख डॉलर से ज्यादा फेसबुक से चुरा लिए।
  • ये सब उसने संदिग्ध चार्ज, फ्रॉड बिलों के माध्यम से किया।
  • महिला ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भी स्कीम का हिस्सा बना लिया था।
विज्ञापन
Facebook के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी को लाखों डॉलर का चूना लगा दिया। दरअसल फेसबुक के एक पूर्व कर्माचारी को कंपनी ने 40 लाख डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) चुराने का दोषी पाया है। कर्मचारी ने इतनी बड़ी रकम अपने एश-ओ-आराम पर खर्च की जो उसने कैलिफॉर्निया और जॉर्जिया में उड़ाए, जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है। 

अमेरिका में बारबारा फरलो स्माइल्स नाम की एक महिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Meta) में काम करती थी। अमेरिकी अटॉरनी ऑफिस के अनुसार, महिला कंपनी में लीड स्ट्रेटेजिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। यह 2017 से 2021 तक कंपनी ने में कार्यरत रही। उसने पैसा लूटने का अनोखा तरीका अपनाया। जिसमें उसने धोखाधड़ी वाले विक्रेताओं, फर्जी चार्ज और कैश किकबैक आदि के साथ योजनाओं के माध्यम से पैसे चुराए। उसने कंपनी के लिए झूठे बिल बनवाए, और ऐसी सर्विसेज के लिए पैसा लूट जो कभी कंपनी को मिली ही नहीं! 

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बारबरा ने अपने फेसबुक एक्सपेंस अकाउंट का इस्तेमाल अपनी एश-ओ-आराम भरी जिंदगी जीने में किया। उसने कैलिफॉर्निया और जॉर्जिया में ये पैसा खर्च किया। उसने कंपनी के फंड्स का इस्तेमाल पर्सनल एक्सपेंस में किया जिसमें हेयर स्टाइल, बेबी सिटर, और प्री-स्कूल के लिए ट्यूशन आदि भी शामिल था। कहा गया है कि बारबरा ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड्स को डिजिटल पेमेंट ऐप्स जैसे PayPal, Venmo से लिंक कर दिया। फिर उसने इनसे उन सर्विसेज का इस्तेमाल किया जो कार्ड पर लागू ही नहीं थीं। 

महिला ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों आदि को भी स्कीम का हिस्सा बना लिया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि महिला ने झूठी एक्सपेंस रिपोर्ट तैयार की। उसके बाद विक्रेताओं ने उसको कैश में पेमेंट किया। कुल मिलाकर महिला ने 40 लाख डॉलर से ज्यादा फेसबुक से चुरा लिए। ये सब उसने संदिग्ध चार्ज, फ्रॉड बिलों के माध्यम से किया जो कि ऐसी सर्विसेज थीं जो कंपनी को कभी मिली ही नहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »