110Km माइलेज देने वाली Evtric Rise बाइक हुई लॉन्च, मात्र 5 हजार में करें बुक

टॉप स्पीड की बात की जाए तो Evtric Rise की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होकर 110 किमी से ज्यादा चल सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2022 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Evtric Rise Electric Motorcycle की एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये है।
  • Evtric Rise Electric Motorcycle की की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।
  • Evtric Rise Electric बाइक एक बार चार्ज होकर 110 किमी चल सकती है।

Evtric Rise की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है।

Photo Credit: Evtric Motors

EV निर्माता कंपनी Evtric Motors ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  Evtric Rise को पेश किया है। Evtric Motors पुणे स्थित ऑटोमेशन कंपनी PAPL का एक हिस्सा है। एविट्रिक राइज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बुकिंग 22 जून से शुरू करने का ऐलान भी किया गया है। पेट्रोल के बजाय इलेट्रिक पावर पर चलने वाले वाहन पर्यावरण के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में देश की सरकार इनके इस्तेमाल पर अधिक जो दे रही हैं। आइए इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास दिया गया है।
 

Evtric Rise की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Evtric Rise Electric Motorcycle की एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख रुपये है। वहीं इस ई-बाइक की बुकिंग 5,000 रुपये से होगी जो कि 22 जून से शुरू हुई है।
 

Evtric Rise की पावर और स्पेसिफिकेशंस



हाल ही में राजस्थान में कंपनी के डीलर्स की मीटिंग के दौरान यह मोटरसाइकिल लॉन्च की गई है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो Evtric Rise की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होकर 110 किमी से ज्यादा चल सकती है।
Advertisement

PAPL ने बीते साल जुलाई में इलेक्ट्रिक वाहन स्पेस में चरणबद्ध तरीके से कारोबार में 100 करोड़ रुपये निवेश करने के प्लान के साथ शुरुआत की थी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर, साइकिल, बाइक और थ्री-व्हीलर लॉन्च करने की तैयार की थी। Evtric के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में पहले से ही 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर Axis, Ride और Mighty मौजूद हैं। इन वाहनों को 22 राज्यों में 125 टचप्वाइंट के नेटवर्क के जरिए बेचा जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि 2000 वाट BLDC मोटर को 70v/40ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया। ई-बाइक ऑटो कट फीचर के साथ आने वाले 10 एएमपी माइक्रो चार्जर के साथ 4 घंटे के अंदर पूरी तरह से चार्ज हो सकती है।
Advertisement

Evtric Motors के फाउंडर और एमडी मनोज पाटिल ने कहा कि "हम उन ग्राहकों के लिए अपना लेटेस्ट प्रोडक्ट राइज लेकर आए हैं जो कि हमारी पहली 'मेक इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बाइक है। हम इसे लाकर काफी उत्साहित हैं, जो अभी भी इंटरनल कंपोजिशन इंजन से चलने वाले वाहनों से ईवी पर स्विच करने में संकोच कर रहे यूजर्स के लिए बेस्ट हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.