• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 150km रेंज, 85km तक टॉप स्‍पीड के साथ EVeium ने लॉन्‍च किए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, जानें कीमत

150km रेंज, 85km तक टॉप स्‍पीड के साथ EVeium ने लॉन्‍च किए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, जानें कीमत

तीनों ई-स्कूटर में 72V 31 Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, लेकिन इनकी रेंज, चार्जिंग का टाइम और इलेक्ट्रिक मोटर में फर्क है।

150km रेंज, 85km तक टॉप स्‍पीड के साथ EVeium ने लॉन्‍च किए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, जानें कीमत

कंपनी का दावा है कि तीनों मॉडल 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने कुल तीन इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च किए हैं
  • इनका नाम कॉस्मो, कॉमेट और सीजर है
  • तीनों की रेंज, चार्जिंग का टाइम और इलेक्ट्रिक मोटर में फर्क है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्‍हीकल स्‍कूटर में जाने-माने नाम EVeium ने इंडियन मार्केट के लिए अपने तीन नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। इनका नाम कॉस्मो, कॉमेट और सीजर है। तीनों स्‍कूटर डेढ़ लाख के आसपास की प्राइस कैटिगरी को हिट करते हैं। इनमें कॉस्मो मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होती है, जो कॉमेट के लिए 1.92 लाख रुपये और सीजर के लिए 2.16 लाख रुपये है। तीनों ई-स्कूटर में 72V 31 Ah लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, लेकिन इनकी रेंज, चार्जिंग का टाइम और इलेक्ट्रिक मोटर में फर्क है। 

शुरुआत करते हैं कॉस्मो (Cosmo) इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की खूबियों के साथ। जैसाकि हमने बताया इसकी शुरुआत 1.44 लाख रुपये से होती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह एक्‍स-शोरूम प्राइस हैं। यह एक स्टेप-थ्रू स्कूटर है, जो एक फ्लैट फुटबोर्ड के साथ गाड़ी के फ्रंट में डिस्क ब्रेक ऑफर करता है। इसकी टॉप स्‍पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे की है और सिंगल चार्ज में यह 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।  इसमें 2.72 bhp का इंजन है। यह ब्राइट ब्लैक, चेरी रेड, लेमन येलो, वाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

वहीं बात करें कॉमेट (Comet) इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की, तो इसके दाम 1.92 रुपये हैं, जो एक्‍स-शोरूम कीमत है। यह कॉस्‍मो के मुकाबले काफी क्‍लीन डिजाइन फॉलो करता है और एंगल से रेट्रो लुक भी देता है। इसकी टॉप स्‍पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटे की है और सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ सकती है। इसमें 4.02 bhp की मोटर मिलती है। इसे शाइनी ब्लैक, मैट ब्लैक, वाइन रेड, वाइट, रॉयल ब्लू और बेज कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

बात करें सीजर (Czar) वैरिएंट की, तो इसके दाम 2.14 रुपये हैं। यह भी एक्‍स शोरूम प्राइस हैं। टॉप स्‍पीड और सिंगल चार्ज में दौड़ने के मामले में यह स्‍कूटर कॉमेट की तरह ही है। इसमें 5.36 bhp की मोटर दी गई है। कॉमेट और सीजर में अहम फर्क डिजाइन का नजर आता है। यह थोड़ा और अधिक रेट्रो लुक को फॉलो करता है। इसे भी कई सारे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। ये स्‍कूटर ढेरों मोड्स और फीचर्स से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि तीनों मॉडल 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »