रूस की दो मीडिया फर्मों RT और स्‍पूतनिक पर यूरोपियन यूनियन ने लगाया बैन

फैसले का सीधा मतलब यह है कि यूरोपियन यूनियन में कोई भी ऑपरेटर ‘RT’ और ‘स्‍पूतनिक’ के कंटेंट को प्रसारित नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • यह बैन RT की इंग्लिश यूनिट और ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस में प्रभावी होगा
  • फेसबुक, गूगल, यूट्यूब, टिकटॉक ने भी इन फर्मों पर रोक लगाई है
  • यूरोपियन यूनियन का कहना है कि दुष्‍प्रचार करने से उसकी सुरक्षा का खतरा है

दोनों कंपनियों और उनके यूरोपीय समकक्षों के बीच प्रसारण लाइसेंस और डिस्‍ट्र्रीब्‍यूशन की व्यवस्था भी सस्‍पेंड कर दी जाएगी।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यूरोप के तमाम देश और अमेरिका भी अपने यहां रूसी संगठनों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अब यूरोपियन यूनियन में रूस के दो मीडिया संगठनों पर तत्‍काल प्रभाव से बैन लगाने का फैसला किया गया है। यूरोपियन यूनियन ने ‘RT' और ‘स्‍पूतनिक' (Sputnik) को बैन करने का फैसला किया है। कहा गया है कि रूसी सरकार के नियंत्रण वाले ये दोनों चैनल यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

रॉयटर्स के मुताबिक, इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि यूरोपियन यूनियन में कोई भी ऑपरेटर ‘RT' और ‘स्‍पूतनिक' के कंटेंट को प्रसारित नहीं कर सकेगा। दोनों कंपनियों और उनके यूरोपीय समकक्षों के बीच प्रसारण लाइसेंस और डिस्‍ट्र्रीब्‍यूशन की व्यवस्था भी सस्‍पेंड कर दी जाएगी। यह बैन RT की इंग्लिश यूनिट और ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस व स्पेन में उसके ऑपरेशंस को प्रभावित करेगा। 
Advertisement

यूरोपियन यूनियन की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा है कि रूस द्वारा सूचनाओं में हेरफेर और दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह यूरोप की सुरक्षा के लिए एक खतरा है। गौरतलब है कि फेसबुक के मालिकाना हक वाली मेटा, गूगल, यूट्यूब और टिकटॉक भी यूरोपियन यूनियन में RT और स्पूतनिक को अपने प्‍लेटफॉर्म पर रोक रहे हैं। ट्विटर ने कहा है कि वह यूरोपीय यूनियन के प्रतिबंध का पालन करेगा।

यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस को फिल्म और TV उद्योग में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। याद रहे कि नेटफ्लिक्स ने भी रूस में भविष्‍य के अपने सभी प्रोजेक्‍ट्स और अधिग्रहणों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल ने भी मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा था कि जब तक यूक्रेन संघर्ष समाप्त नहीं हो जाता है, वह 2022 कान्‍स फेस्टिवल में रूस के ऑफ‍िशियल डेलिगेशन पर बैन लगाएगा।
Advertisement

रूस के खिलाफ जंग में विदेशों में रह रहे यूक्रेनी भी अपने स्‍तर पर कोशिशें कर रहे हैं। पश्चिम की बड़ी टेक कंपनियों में काम करने वाले यूक्रेनी नागरिक अपने देश की मदद के लिए एकजुट हो रहे हैं। वो रूसियों को उनकी सरकार के खिलाफ जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं साथ ही मेडिकल सप्‍लाई को बढ़ाने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। इसके अलावा, इंटरनेट सिक्‍योरिटी कंपनी क्लाउडफ्लेयर, गूगल और एमेजॉन जैसी कंपनियों को भी रूस के हमले का मुकाबला करने के लिए और कोशिश करने को राजी कर रहे हैं। इसके लिए ई-मेल कैंपेन और ऑनलाइन पिटीशन का सहारा लिया जा रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.