IMC 2023: भारत में 6G की तैयारी! Ericsson ने लॉन्च किया 6G प्रोग्राम, जानें इसके बारे में

Ericsson की रिसर्च टीम जहां साइबर-फीजिकल सर्विस को सुचारू रूप से चलाएगी, जिसमें नेटवर्क संबंधी गंभीर सेवाएं, रिच कम्युनिकेशन सर्विस, IoT आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • India Mobile Congress में Ericsson ने भी भाग लिया।
  • कंपनी ने भारत में 6G प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की है।
  • भारत के साथ मिलकर रेडियो, नेटवर्क, AI, और क्लाउड शोधकर्ताओं की टीम बनाएगी

Ericsson कंपनी ने भारत में 6G प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में इंटरनेट क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहे India Mobile Congress में Ericsson ने भी भाग लिया। कंपनी ने भारत में 6G प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की है। यानी कि भारत में अब 6G लाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। दरअसल एरिक्सन ने घोषणा करते हुए कहा कि वो प्रोग्राम के तहत भारत के साथ मिलकर रेडियो, नेटवर्क, AI, और क्लाउड शोधकर्ताओं की टीम बनाएगी। ये दोनों टीमें साथ मिलकर भारत में 6G तकनीक को विकसित करेंगी। 

पिछले साल 5G का रोलआउट शुरू होने के बाद देश में तेजी से 5जी नेटवर्क का जाल फैला है जो लगभग पूरे देश को कवर कर चुका है। अब सरकार 6G की ओर कदम बढ़ा रही है। Ericsson ने अधिकारिक वेबसाइट  पर इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है। इसके लिए कंपनी चेन्नई, बैंगलोर, गुरूग्राम की रिसर्च टीम के साथ काम करेगी। इसमें सीनियर रिसर्च लीडर के साथ एक्सपीरियंस्ड रिसर्चर भी शामिल होंगे। 

Ericsson की रिसर्च टीम जहां साइबर-फीजिकल सर्विस को सुचारू रूप से चलाएगी, जिसमें नेटवर्क संबंधी गंभीर सेवाएं, रिच कम्युनिकेशन सर्विस, IoT आदि शामिल होंगे। इसकी बदौलत सूचना की उपलब्धता निर्बाध रूप से जारी रहेगी। वहीं भारत की रिसर्च टीम एरिक्सन की ग्लोबल रिसर्च टीम के साथ मिलकर नए सॉल्यूशन विकसित करने में मदद करेगी। इसमें चैनल मॉडलिंग, हाइब्रिड बीमफॉर्मिंग, लो-एनर्जी नेटवर्क, क्लाउड इवॉल्यूशन आदि शामिल होंगे। 

Ericsson ने भारत में कई इंस्टीट्यूट्स के साथ भी भागीदारी करने की शुरुआत की है जिसमें रेडियो, AI और क्लाउड रिसर्च के क्षेत्र पर काम होगा। सितंबर 2023 में कंपनी ने IIT मद्रास के साथ इसी कड़ी में डील साइन की थी। जाहिर है कि 5G के बाद देश को अब 6G उपलब्ध करवाने की तैयारी की जाने लगी है। 6G के आने के बाद सेल्फ ड्राइविंग कारों, सुपरफास्ट कम्युनिकेशन, जीपीएस और अन्य इंटरनेट संबंधी सेवाओं को तेजी मिलेगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Moto G37 Power vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Oppo आज भारत में लॉन्च करेगा 2 कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप फोन, जानें कितनी होगी कीमत!
  5. 7600mAh बैटरी, Snapdragon 6s 4G के साथ POCO Pad C1 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO TWS 5i सस्ते ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, खास गेमिंग फीचर्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. 6K डिस्प्ले, 330Hz रिफ्रेश रेट के साथ Samsung के नए Odyssey OLED गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo आज भारत में लॉन्च करेगा 2 कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप फोन, जानें कितनी होगी कीमत!
  4. 7600mAh बैटरी, Snapdragon 6s 4G के साथ POCO Pad C1 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Lenovo Legion Y960 गेमिंग हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  6. 30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Motorola का तीन 50MP कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन
  7. Moto G37 Power vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Enco Air 5 ईयबड्स लॉन्च, 54 घंटे की बैटरी, धांसू ANC फीचर से लैस, जानें कीमत
  9. Ola Electric का लॉस हुआ कम, रेवेन्यू में 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
  10. ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों के लिए शुरू की बिटकॉइन में पेमेंट वाली सर्विस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.