EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत

EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन ठीक से काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 नवंबर 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • EPFO ने 1 नवंबर को अपनी सर्विस को वॉट्सऐप पर लॉन्च किया।
  • EPFO की वेबसाइट पर जाए बिना सीधे वॉट्सऐप पर जानकारी पा सकते हैं।
  • 8796441800 पर Hi लिखकर मैसेज करने पर EPFO मेंबर्स जानकारी पा सकते हैं।

EPFO की वॉट्सऐप सर्विस 1 नवंबर को लॉन्च हुई।

Photo Credit: X/EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 1 नवंबर को अपनी सर्विस को इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर शुरू किया था। यानी कि यूजर्स EPFO की वेबसाइट पर जाए बिना सीधे वॉट्सऐप पर जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए एक नंबर +91 8796441800 दिया गया था, जिस पर Hi लिखकर मैसेज करने पर मेंबर्स ईपीएफओ संबंधित कई जानकारी जैसे कि पासबुक, ईपीएफ बैलेंस और लास्ट 5 ट्रांजेक्शन की डिटेल पा सकते हैं। हालांकि, यह सर्विस लॉन्च तो हो गई, लेकिन अभी तक ठीक से काम नहीं कर रही है।

सोशल मीडिया पर ईपीएफओ मेंबर्स शिकायत कर रहे हैं कि वॉट्सऐप पर यह सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है। कभी ओटीपी नहीं आता है, अगर कभी ओटीपी आ जाता है तो आगे की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है। हर बार ट्राई अगेन सम टाइम का मैसेज आ जाता है। गैजेट्स 360 की टीम खुद EPFO की इस वॉट्सऐप सर्विस का इस्तेमाल करने का प्रयास किया, लेकिन अब तक एक बार भी सफलता हासिल नहीं हुई। न तो पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल और न ही पासबुक देखने को मिली।

Advertisement

यूजर्स ने X पर EPFO वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च पोस्ट पर किए कमेंट्स

@NHGormech नाम के यूजर ने कमेंट किया कि लगता है कि आपके कर्मचारियों ने इस फीचर को बिना टेस्टिंग के रोलआउट कर दिया। यह काम नहीं कर रहा है। जब भी पासबुक और पीएफ बैलेंस के लिए क्लिक किया गया तो हर बार जवाब आया वी कुड नॉट कंप्लीट इट।

@bkgoel नाम के यूजर ने कमेंट किया कि ईपीएफओ डिपार्टमेंट को वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च करने से पहले थोड़ा सीरियस होना चाहिए। यह काम नहीं कर रही है। सिर्फ टिक मार्क लगाने के लिए काम न करें, इससे EPFO मेंबर्स कंफ्यूज होते हैं। इस पोर्टल की जांच करें और सुनिश्चित करें कि मेंबर्स को रिस्पॉन्स मिले।

Advertisement

@parag_oswal नाम के एक यूजर ने एक्स पोस्ट पर कमेंट किया कि आपका टोल फ्री नंबर कनेक्ट नहीं कर रहा है, ईमेल किया गया तो कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। ग्रीवेंस से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। ऑनलाइन UAN अपडेटिंग डिटेल्स में एरर आ रहा है। नई वॉट्सऐप सर्विस लिमिटेड है, जिसमें बेसिक डिटेल के अलावा कुछ नहीं पता चल रहा।

@SurajK_ नाम के यूजर ने कमेंट किया कि यह काम नहीं कर रहा है। यह हर बार की तरह और इसमें कोई हैरानी नहीं हो रही।

@pankajjha_ नाम के यूजर ने कमेंट किया कि बहुत ही बेकार सर्विस है। बैलेंस जानने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  2. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  4. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  5. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  6. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  7. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  8. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  9. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  10. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.