मैनेजर 'घर से काम' नहीं करने देता था, तंग आकर IT कर्मचारी ने कुछ ऐसे लिया बदला

एक आईटी कर्मचारी ने अपने मैनेजर की नो वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी से तंग आकर अपने मोबाइल फोन से Microsoft Teams और Email को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2024 22:21 IST
ख़ास बातें
  • मैनेजर की नो वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी से तंग आया कर्मचारी
  • अपने मोबाइल फोन से Microsoft Teams और Email को डिलीट कर दिया
  • पूछे जाने पर कहा "मुझे घर से काम करने की अनुमति नहीं है।"

Photo Credit: Unsplash

कोविड की की शुरुआत हुई को दुनिया भर की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा। वर्क फ्रॉम होम (WFH) की पॉलिसी दो से तीन वर्षों तक चली और अब लगभग सभी कंपनियों में कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी घर से काम करने को ज्यादा सुविधाजनक और एफिशिएंट मानते हैं। मुद्दा वर्क-लाइफ बैलेंस है और इसी के चलते एक मजेदार किस्सा ऑनलाइन सामने आया है, जहां बताया गया है कि एक शख्स ने अपने मैनेजर की 'घर से काम नहीं करने' की नीति पर कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट पर यह चर्चा का मुद्दा बन गया।

एक X यूजर, @BladeoftheS ने Reddit पोस्ट (अब डिलीट कर दिया गया) का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि एक आईटी कर्मचारी ने अपने मैनेजर की नो वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी से तंग आकर अपने मोबाइल फोन से Microsoft Teams और Email को डिलीट कर दिया। दरअसल, पोस्ट बताता है कि रिमोटली काम करते हुए अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद, उसकी कंपनी ने ऑफिस में काम करने पर जोर दिया। इसके जवाब में, इस शख्स ने अपने फोन से माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और ईमेल को ही हटा डाला, जिससे वह ऑफिस के अपने समय के खत्म होने के बाद अनुपलब्ध रहे।
Advertisement
 

स्क्रीनशॉट के अनुसार, अपने पोस्ट में शख्स ने लिखा, (अनुवादित) "मेरी नौकरी ने हाल ही में मुझे बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में आए बर्फीले तूफान के दौरान भी मुझे घर से काम करने की अनुमति नहीं है।" उसने आगे लिखा, "मैं आईटी में काम करता हूं और सब कुछ दूर से करता हूं, फिर भी वे मुझे ऑफिस में चाहते हैं। इसलिए, मैंने अपने फोन से टीम्स और अपना ईमेल हटा दिया। मैं अब [दफ्तर के] घंटों के बाद उपलब्ध नहीं हूं।"

इस फैसले के कारण उसका बॉस एक जरूरी केस में घंटों बाद भी उससे कनेक्ट नहीं कर सका। जब पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो कर्मचारी ने कंपनी की Work From Home पॉलिसी दोहराई: "मुझे घर से काम करने की अनुमति नहीं है।"
Advertisement

इस पोस्ट के वायरल होते ही रिप्लाई सेक्शन मजाकिया और साथ-साथ गंभीर चर्चा से भर गया। कई लोगों ने कर्मचारी के इस रुख की तारीफ की, इसे "निष्पक्ष और उचित" बताया, तो कुछ ने इसे गैर जिम्मेदाराना हरकत करार दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Work From Home, Work from Home policy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.