Elon Musk दे रहे हैं 2 करोड़ की नौकरी, बस आनी चाहिए ये स्किल, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई

Elon Musk की AI कंपनी xAI ने Talent Engineer रोल के लिए हायरिंग शुरू की है, जिसमें सैलरी 2.20 करोड़ रुपये तक जा सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 13:26 IST
ख़ास बातें
  • xAI में Talent Engineer रोल के लिए हायरिंग
  • सैलरी 2.20 करोड़ रुपये तक जा सकती है
  • vibe coding स्किल को दी जा रही अहमियत

Photo Credit: Reuters

Elon Musk की AI कंपनी xAI ने हायरिंग को लेकर एक बार फिर टेक इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इस बार वजह है एक नया और अलग तरह का रोल, जिसमें इंजीनियरिंग स्किल्स के साथ-साथ लोगों को समझने की काबिलियत को सबसे ज्यादा अहम माना जा रहा है। xAI ने अपनी वेबसाइट पर Talent Engineer रोल के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसमें सालाना सैलरी 1.2 लाख डॉलर से लेकर 2.4 लाख डॉलर (करीब 1.10 करोड़ से 2.20 करोड़ रुपये) तक बताई गई है। खास बात यह है कि इस रोल में “vibe coding” जैसी स्किल का जिक्र किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है।

कंपनी के मुताबिक, यह हायरिंग xAI की अगली ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जहां फोकस सिर्फ टैलेंट ढूंढने पर नहीं, बल्कि “बेस्ट लोगों की टीम” तैयार करने पर है। यह टीम सीधे Elon Musk को रिपोर्ट करेगी और हायरिंग प्रोसेस को एक इंजीनियरिंग प्रॉब्लम की तरह सॉल्व करेगी। चलिए विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

क्या है Talent Engineering टीम?

xAI के जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार, Talent Engineering एक नई और छोटी एलीट टीम है, जो फर्स्ट-प्रिंसिपल्स और इंजीनियरिंग माइंडसेट के साथ रिक्रूटमेंट पर काम करेगी। यह टीम इंजीनियरिंग और रिक्रूटमेंट टीम्स के साथ मिलकर ऐसे नए तरीके डेवलप करेगी, जिससे कम समय में असाधारण टैलेंट को स्केल किया जा सके।

किस तरह के लोग चाहिए xAI को?

कंपनी ऐसे कैंडिडेट्स की तलाश में है, जो मानते हों कि हाई-परफॉर्मेंस टीम बनाना भी एक इंजीनियरिंग चैलेंज है। जॉब पोस्टिंग में कहा गया है कि कैंडिडेट्स को एक्सेप्शनल लोगों के साथ काम करना पसंद होना चाहिए और लोग भी उनके साथ काम करना पसंद करें। इसके अलावा, टेक्निकल बैकग्राउंड जरूरी है, लेकिन हर दिन कोडिंग करना जरूरी नहीं है। हालांकि, “vibe coding” यानी टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने और कैंडिडेट्स को सही तरीके से इवैल्युएट करने की क्षमता अहम मानी गई है।

Advertisement

xAI के मुताबिक, ऐसे लोग भी इस रोल के लिए फिट माने जाएंगे, जिन्होंने बचपन से ही पर्सनल प्रोजेक्ट्स, ओपन-सोर्स या इनोवेटिव आइडियाज पर काम किया हो और हाई टैलेंट डेंसिटी वाली कंपनियों में एक्सपीरियंस रखा हो।

Elon Musk की सोच और हायरिंग फिलॉसफी

नवंबर 2025 में South by Southwest इवेंट के दौरान Elon Musk ने माना था कि उन्होंने अतीत में कई बार लोगों की इंटेलिजेंस को ज्यादा और पर्सनैलिटी को कम अहमियत दी, जो एक बड़ी गलती साबित हुई। Musk के शब्दों में, “यह भी मायने रखता है कि इंसान का दिल कैसा है।” यही सोच अब xAI की हायरिंग स्ट्रैटेजी में भी नजर आ रही है।

Advertisement

रोल में क्या करना होगा?

इस रोल में काम करने वालों को हर हायरिंग की शुरुआत इस सवाल से करनी होगी कि “इस रोल के लिए दुनिया के सबसे अच्छे लोग कौन हैं?” इसके बाद उन लोगों को पहचानने, उनसे जुड़ने और उन्हें जॉइन कराने के लिए सिस्टम बनाना और खुद उसे एंड-टू-एंड एग्जीक्यूट करना होगा। कंपनी का मानना है कि बेस्ट टैलेंट सिर्फ LinkedIn से नहीं मिलता, बल्कि रेफरल्स, इवेंट्स, कॉम्पिटिशन और ऑनलाइन कम्युनिटीज से सामने आता है।

इंटरव्यू प्रोसेस और सैलरी

xAI का इंटरव्यू प्रोसेस चार स्टेप्स में पूरा होगा, जिसमें एप्लिकेशन, 30 मिनट का इंट्रो कॉल, प्रेजेंटेशन और फाइनल ऑनसाइट इंटरव्यू शामिल है। कंपनी का लक्ष्य दो हफ्तों के अंदर पूरा प्रोसेस खत्म करने का है। सैलरी की बात करें तो यह रोल सालाना 1.2 लाख से 2.4 लाख डॉलर तक का पैकेज ऑफर करता है, इसके अलावा इक्विटी, हेल्थ इंश्योरेंस, 401(k) रिटायरमेंट प्लान और अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, xAI, AI Jobs, Tech Hiring, High Salary Jobs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.