क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर प्रभाव डालने के लिए Elon Musk को मिली धमकी, हैकर ने जारी किया वीडियो

वीडियो जारी होने के तुरंत बाद, इंटरनेट पर और विशेष रूप से ट्विटर पर लोग इस बात पर विचार करने लग गए कि क्या मस्क के लिए यह मैसेज वास्तव में कुख्यात समूह का ही था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Anonymous नाम के एक हैकिंग ग्रुप ने Elon Musk को धमकी दी
  • क्रिप्टो मार्केट को गुमराह कर लोगों के जीवन बर्बाद करने का लगाया इल्ज़ाम
  • धमकी भरी बातों का पूरा वीडियो यूट्यूब में किया शेयर

Anonymous हैकिंग ग्रुप काफी बड़ा है, जिसके अलग-अलग नाम से कई ट्विटर हैंडल है

एक अंतरराष्ट्रीय हैकिंग ग्रुप 'Anonymus' द्वारा दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी और क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से खासा प्रेम रखने वाले एलन मस्क (Elon Musk) को टार्गेट करने वाला धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे पोस्ट होने के कुछ ही दिनों के भीतर 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में ग्रुप ने एलन मस्क से कहा है कि (अनुवादित) "आप सोच रहे हैं कि आप दुनिया के सबसे चतुर व्यक्ति हैं, लेकिन अब आप अपने मैच से मिल चुके हैं। हम अनॉनिमस हैं, हम लीजन हैं।” ग्रुप की इंटरनेट-आधारित टीम ने कहा कि मस्क द्वारा ट्वीट्स के जरिए क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार (Cryptocurrency Market) को बहुत बार प्रभावित करने की वजह से ग्रुप Tesla और SpaceX के CEO को टार्गेट करने की योजना बना रहा है।

वीडियो जारी होने के तुरंत बाद, इंटरनेट पर और विशेष रूप से ट्विटर पर लोग इस बात पर विचार करने लग गए कि क्या मस्क के लिए यह मैसेज (वीडियो देखें) वास्तव में कुख्यात समूह का ही था।

Anonymous के प्रमुख अकाउंट में से एक, @YourAnonNews ने इस वीडियो को जारी करने से इनकार किया और इसके बजाय यूज़र्स को लगभग 15,000 फॉलोअर्स वाले एक अन्य Anonymous अकाउंट @BscAnon पर निर्देशित किया।
 

@YourAnonNews ने लिखा (अनुवादित) " यूं तो हम अपने कई नए #Crypto और #Bitcoin फॉलोअर्स को @ElonMusk के साथ चल रहे विवाद के लिए ऑल द बेस्ट कहते हैं, लेकिन हमें लगता है कि आप जिस खाते की तलाश कर रहे हैं वह @BscAnon है। (जो @YourAnonNews नहीं है)"
Advertisement

हालांकि @BscAnon ने भी वीडियो जारी किए जाने से इनकार कर दिया।
Advertisement
 

लेकिन एक तीसरे Anonymous अकाउंट, जिसे @YourAnonCentral नाम से जाना जाता है, ने वीडियो मैसेज के YouTube लिंक को ट्वीट किया। इस ट्विटर अकाउंट के 57 लाख फॉलोअर्स हैं। इस वीडियो मैसेज में, Anonymous क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर अपना दबदबा बनाने की वजह से मस्क से बेहद नाराज दिखाई दे रहा है।
 

Anonymous ने इस वीडियो में कहा है (अनुवादित) "आपके ट्विटर पोस्ट पर टिप्पणियों को पढ़कर, ऐसा लगता है कि आपने क्रिप्टो बाजार के साथ जो खेल खेले हैं, उन्होंने [कई] जीवन को नष्ट कर दिया है।" ग्रुप ने आगे कहा "लाखों रिटेल निवेशक वास्तव में अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपने क्रिप्टो पर निर्भर थे। यह कुछ ऐसा है जिसे आप कभी नहीं समझ पाएंगे, क्योंकि आप दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद के पन्ना खदान की चोरी की गई संपत्ति के साथ पैदा हुए थे और [आपको] मालूम नहीं है कि दुनिया भर के अधिकांश कामकाजी लोगों के लिए संघर्ष कैसा होता है।,
Advertisement

जहां एक ओर मैसेज को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करने वाले @YourAnonCentral को छोड़कर किसी अन्य Anonymous हैंडल ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है, कई लोगों का फिर भी मानना है कि इसके पीछे कोई हैकर ग्रुप शामिल नहीं है, या शामिल नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.