क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गर्मी लाने के बाद Elon Musk ने मारा यू-टर्न, Bitcoin लेने से मना किया!

ट्वीट से पता चलता है कि कंपनी भविष्य में इस क्रिप्टोकरेंसी को वापस लेना शुरू कर सकती है और साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी की बिटकॉइन के साथ-साथ कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी के ऊपर भी नज़र है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2021 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने हाल ही में Tesla कार के लिए क्रिप्टोकरेंसी लेना किया था शुरू
  • घोषणा के कुछ ही हफ्तों के अंदर अब इस फैसले से लिया यू-टर्न
  • भविष्य में Bitcoin सहित कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी पर ट्रेड करने की योजना

Tesla के मालिक Elon Musk पिछले कुछ समय से Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भी काफी ट्वीट कर चुके हैं

Tesla के मालिक और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अच्छा उछाल देखने को मिला। बिटकॉइन ने भी जबरदस्त तेज़ी देखी। अब, अपने ट्वीट से क्रिप्टो और शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव लाने की क्षमता रखने वाले टेस्ला मालिक ने यू-टर्न मार लिया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि अपनी इलेक्ट्रिक कार के लिए भुगतान के रूप में Bitcoin नहीं स्वीकारा जाएगा। 

Tesla के मालिक और CEO एलन मस्क ने एक गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी Tesla कार की खरीद के समय ग्राहकों से भुगतान के रूप में Bitcoin नहीं लेगी। इसके कदम के पीछे की वजह पर्यावरणीय प्रभाव बताई गई है। बता दें कि कंपनी ने मार्च के आखिर में घोषणा की थी कि Tesla कार को खरीदने के लिए बैंक कार्ड के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin भी लिया जाएगा। आश्चर्य होता है कि एलन मस्क ने इस फैसले कुछ ही हफ्तों में वापस ले लिया।
Advertisement
 

हालांकि, ट्वीट से पता चलता है कि कंपनी भविष्य में इस क्रिप्टोकरेंसी को वापस लेना शुरू कर सकती है और साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी की बिटकॉइन के साथ-साथ कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी के ऊपर भी नज़र है, जो Bitcoin की ऊर्जा/लेनदेन का <1% उपयोग करते हैं।

इसके अलावा, एलन मस्क ने यह भी कहा है कि कंपनी साल की शुरुआत में खरीदे गए अपने 1.5 बिलियन डॉलर कीमत के बिटकॉइन्स की बिक्री नहीं करेगी। बता दें कि Tesla ने इस साल की पहली तिमाही में अपने त्रैमासिक लाभ को बढ़ाने के लिए इस कुछ बिटकॉइन बेचे थे।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.