दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब Elon Musk से छिना, इनसे मिली मात....

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर, Jeff Bezos ने मस्क को पीछे छोड़ा है। बेजोस की नेटवर्थ 200.3 अरब डॉलर और मस्क की 197.7 अरब डॉलर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 15:34 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर, Jeff Bezos ने मस्क को पीछे छोड़ा है
  • बेजोस की नेटवर्थ 200.3 अरब डॉलर और मस्क की 197.7 अरब डॉलर की है
  • टेस्ला को चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों से टक्कर मिल रही है

टेस्ला के शेयर्स में सोमवार को लगभग 7.2 प्रतिशत की गिरावट से मस्क की वेल्थ घटी है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के चीफ,  Elon Musk से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति की पोजिशन छिन गई है। उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर, Jeff Bezos ने पीछे छोड़ा है। बेजोस की नेटवर्थ 200.3 अरब डॉलर और मस्क की 197.7 अरब डॉलर की है।  

लगभग तीन वर्ष में यह पहली बार है कि जब बेजोस ने Bloomberg Billionaires Index में पहला स्थान हासिल किया है। टेस्ला के शेयर्स में सोमवार को लगभग 7.2 प्रतिशत की गिरावट से मस्क की वेल्थ घटी है। मस्क और बेजोस की वेल्थ के बीच कभी लगभग 142 अरब डॉलर का अंतर था। इसका बड़ा कारण टेस्ला और एमेजॉन के शेयर्स का विपरीत दिशा में होना है। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में एमेजॉन के शेयर का प्राइस दोगुने से अधिक हुआ है। यह अपने हाई लेवल से कुछ ही कम है। दूसरी ओर, टेस्ला का शेयर लगभग तीन वर्ष पहले अपने उच्च स्तर से लगभग 50 प्रतिशत घटा है। 
Advertisement

टेस्ला की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट्स का शुरुआती डेटा कमजोर होने के बाद टेस्ला का शेयर एक वर्ष से अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में एक अदालती मामले में मस्क के लगभग 55 अरब डॉलर के सैलरी पैकेज के खिलाफ फैसला आने से मस्क की वेल्थ में और कमी हो सकती है। हाल ही में Musk ने कहा था कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर ट्रेड से जुड़ी बंदिशें नहीं लगाई गई तो वे ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए खतरा बन सकती हैं। टेस्ला को चीन की BYD कड़ी टक्कर दे रही है। 

मशहूर इनवेस्टर Warren Buffett की फंडिंग वाली BYD अपनी कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कारों के दम पर पिछले तिमाही में टेस्ला को पीछे छोड़कर सबसे अधिक EV बेचने वाली कंपनी बन गई थी। टेस्ला ने पिछले वर्ष अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद वह बिक्री में BYD से पीछे रह गई। टेस्ला के मार्जिन पर भी इससे बड़ा असर पड़ा था। मस्क का कहना था कि अगर चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों पर टैरिफ नहीं लगाए गए तो ये चीन के बाहर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। चाइनीज ऑटोमोबाइल कंपनियों का मुकाबला करने के लिए टेस्ला एक कम प्राइस वाली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार की मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अमेरिका में कंपनी की टेक्सास की फैक्टरी में शुरू हो सकती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.