इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट होने से 7 साल के बच्चे की मौत, जानें पूरा मामला

मानिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस का कहना है कि जांच शुरू हो चुकी है। आग लगने से मरने वाले बच्चे का नाम शब्बीर अंसारी बताया जा रहा है, जिसका शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 15:46 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र के पालघर में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में अचानक ब्लास्ट हो गया
  • इस हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई
  • पुलिस का कहना है कि जांच शुरू हो चुकी है

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग का यह पहला मामला नहीं है

Photo Credit: Representative Image

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बार दुखद खबर मुंबई से आई है, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि घटना महाराष्ट्र के पालघर में हुई। यह ईवी में आग लगने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले विभिन्न ब्रांड के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स आग के हवाले हो चुके हैं। यही कारण था कि सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक जांच कमेटी भी बैठाई थी।

ANI ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के पालघर में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि ईवी में आग चार्जिंग के दौरान लगी। ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया, जिस  दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

मानिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस का कहना है कि जांच शुरू हो चुकी है। आग लगने से मरने वाले बच्चे का नाम शब्बीर अंसारी बताया जा रहा है, जिसका शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। 

खबर है कि जब धमाका हुआ उस वक्त लड़का और उसकी दादी हॉल में सो रहे थे। स्कूटर मालिक (बच्चे के पिता) ने चार्जिंग के लिए ईवी की बैटरी को सॉकेट में लगाया हुआ था। जैसी ही बैटरी पैक में ब्लास्ट हुआ, अंसारी और उसकी दादी जाग गए। बैटरी में आग लगने की घटना 23 सितंबर को सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। दादी को मामूली चोटें आईं, लेकिन अंसारी 70 प्रतिशत से अधिक जल गया।
Advertisement

बैटरी पैक रिमूवेबल था, जिसे स्कूटर से बाहर निकाल कर चार्ज किया जा सकता था। यह कथित तौर पर 24Ah लिथियम फेरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Electric Scooter Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.