312km माइलेज वाली Tata Nexon का छाया जादू, जून 2022 में नंबर 1

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक की बिक्री में बीते माह में 333.33 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 52 यूनिट हुई, जो जून 2021 में बेची गई 12 यूनिट्स से 40 यूनिट ज्यादा है। कोना ईवी की मार्केट में 1.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Nexon और Tigor की 87.70 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी है।
  • MG ZS EV जून 2022 में सालाना आधार पर 45% वृद्धि के साथ 232 यूनिट्स हुई।
  • इलेक्ट्रिक कार बिक्री चार्ट में टॉप पर Tata Nexon/Tigor थी।
हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की डिमांड काफी बढ़ गई है। जून 2022 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री में काफी वृद्धि देखी गई है और बीते माह इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई। फ्यूल की बढ़ती लागत और भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दी जाने वाली कई सब्सिडी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 3,089 यूनिट्स की रही, जो जून 2021 में बेची गई सिर्फ 766 यूनिट्स के मुकाबले में 303.26 प्रतिशत वृद्धि थी। माह दर माह की बिक्री मई 2022 में बेची गई 2,855 यूनिट्स से 8.20 प्रतिशत बेहतर हुई। इलेक्ट्रिक कार बिक्री चार्ट में टॉप पर Tata Nexon/Tigor थी। इन बिक्री बीते साल जून में बेची गईं 582 यूनिट्स से 365.46 प्रतिशत बढ़कर 2,709 यूनिट्स हो गई जो कि करीब 2,127 यूनिट्स का लाभ है।


टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारें जून 2022


टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में Nexon और Tigor की 87.70 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी है। मई 2022 से बिक्री 8.58 प्रतिशत माह दर माह वृद्धि के साथ 2,495 यूनिट्स की हुई थी। दूसरे नंबर पर MG ZS EV जून 2022 में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 232 यूनिट्स हो गई, जो जून 2021 में बेची गई 160 यूनिट्स से अधिक थी।  ZS EV की मार्केट में 7.51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। महीने दर महीने की बिक्री मई 2022 में बेची गई 247 यूनिट्स से 6.07 प्रतिशत कम हो गई।

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक की बिक्री में बीते माह में 333.33 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 52 यूनिट हुई, जो जून 2021 में बेची गई 12 यूनिट्स से 40 यूनिट ज्यादा है। कोना ईवी की मार्केट में 1.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है। BYD e6 इस लिस्ट में हाल ही में आई है। यह बीते एक महीने में 48 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर थी। यह मई 2022 में बेची गई 42 यूनिट्स से 14.29 प्रतिशत माह दर माह वृद्धि थी। 

Mahindra eVerito की कंपनी ने बीते माह 20 यूनिट्स बेची हैं जो कि साल दर साल के हिसाब से 150 प्रतिशत ग्रोथ है, क्योंकि बीते साल जून में कंपनी ने 8 यूनिट्स बेची थी। Audi etron ने जून 2021 में सिर्फ 1 यूनिट बेची थी और बीते माह कंपनी ने साल दार साल में 1300 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 14 यूनिट्स बेची थी। जो कि महीने दर महीने में मई 2022 में बेची गई 8 यूनिट्स के मुकाबले 75 प्रतिशत ग्रोथ है। वहीं 5 की बिक्री के साथ BMW iX/i4 ने बीते माह माह दर माह के हिसाब से 44.44 प्रतिशत की गिरावट देखी है, क्योंकि मई 2022 में कंपनी ने 9 यूनिट्स बेची थी।
Advertisement

Porsche Taycan और Jaguar i-Pace की बिक्री जून 2022 में 3 यूनिट्स रही। मई 2022 में बेची गई 5 यूनिट्स से Porsche Taycan की बिक्री में 40 प्रतिशत माह दर माह की गिरावट आई, जबकि मई 2022 में बेची गई 7 यूनिट्स से Jaguar i-Pace की बिक्री 57.14 प्रतिशत कम थी। Mercedes EQC  की इस दौरान 1 बिकी, वहीं जून 2021 में बेची गई 2 यूनिट्स के मुकाबले में 50 प्रतिशत सालाना गिरावट थी। माह दर माह की बिक्री मई 2022 में बेची गई 5 यूनिट्स के मुकाबले में 80 प्रतिशत कम हुई। अन्य इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने जून 2022 में 2 यूनिट्स बेची थी जो कि मई 2022 में बेची गई 1 यूनिट्स पर 100 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  4. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  5. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  6. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  7. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  10. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  11. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  5. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  8. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  9. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.