6 लाख रुपये में इलेक्ट्रिक कार! 200Km रेंज और 2 घंटे में फुल चार्ज, यह EV कंपनी कर रही तैयारी

कंपनी का लक्ष्‍य 6 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक कार तैयार करने का है। कंपनी ने शुक्रवार को इन्‍वेस्‍टर्स को बताया कि उसने यूएस-बेस्‍ड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग स्टार्टअप का अधिग्रहण करने के लिए एक टर्म शीट पर साइन किए हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अगले साल से प्रोडक्‍शन शुरू करने की तैयारी में है
  • उसने इंजीनियरों और डिजाइनरों की भर्ती भी शुरू की है
  • देश के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में आ सकती है क्रांति

कंपनी ने इन्‍वेस्‍टर्स को बताया है कि वह अगले साल यानी 2023 की पहली तिमाही से पुणे से प्रोडक्‍शन शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां नई सनसनी हैं, लेकिन महंगी होने की वजह से लोग अभी इन्‍हें खरीदने से बच रहे हैं। लेकिन क्‍या हो, अगर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 6-7 लाख रुपये तक नीचे आ जाए। अहमदाबाद की सोलर कंपनी ‘जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड' इसी मकसद के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी का लक्ष्‍य 6 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक कार तैयार करने का है। कंपनी ने शुक्रवार को इन्‍वेस्‍टर्स को बताया कि उसने यूएस-बेस्‍ड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग स्टार्टअप का अधिग्रहण करने के लिए एक टर्म शीट पर साइन किए हैं। इसका फायदा यह होगा कि कंपनी को उस स्‍टार्टअप की विशेषज्ञता का फायदा इलेक्ट्रिक कार डेवलप करने के लिए मिलेगा। 

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने डील की जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं बताया है कि वह किस स्‍टार्टअप को अधिग्रहीत कर रही है, लेकिन कुछ चीजें सामने आई हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर अनमोल सिंह जग्‍गी ने कहा है कि हम स्‍पष्‍ट रूप से यह मानते हैं कि एक 5-6 लाख रुपये के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल की जरूरत है। उनके बयान से साफ है कि कंपनी इसी प्राइस रेंज में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल पेश करने का टार्गेट रखती है। 

कंपनी ने इन्‍वेस्‍टर्स को बताया है कि वह अगले साल यानी 2023 की पहली तिमाही से पुणे से प्रोडक्‍शन शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। शुरुआत में हर साल 12,000 कारों को तैयार किया जाएगा। कंपनी लगभग 150 ऑटोमोबाइल इंजीनियरों और डिजाइनरों को भी हायर कर रही है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कई चरणों में 250 से 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टेक्‍नॉलजी डेवलपमेंट के लिए आरएंडडी सेंटर सेटअप करने का भी लक्ष्‍य है। 

अनमोल सिंह जग्‍गी ने कहा है कि अधिग्रहीत कंपनी अभी भी प्रोटोटाइप हैचबैक पर काम कर रही है जो ‘वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट हैचबैक के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।' कंपनी जिस इलेक्ट्रिक कार का लक्ष्‍य लेकर चल रही है, वह सिंगल चार्ज में 200 किमी तक चल सकेगी और सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज की जा सकेगी। 

क‍ंपनी जो लक्ष्‍य लेकर चल रही है वह नामुमकिन नहीं लगता, क्‍योंकि दुनिया की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये है। Wuling Hongguang Mini EV कंपनी इसे तैयार करती है और बिक्री चीन में होती है। वहीं,  भारतीय सड़कों पर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tigor है, जिसकी कीमत करीब 12.4 लाख रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  2. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  4. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  6. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  8. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.