खड़े-खड़े जलकर खाक हुईं 7 इलेक्ट्रिक बाइक्स, चार्जिंग के दौरान हुई घटना

शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई और सात बाइक जल कर खाक हो गईं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र से इलेक्ट्रिक बाइक्स में आग लगने की खबर सामने आ रही है।
  • एक शोरूम में 7 इलेक्ट्रिक बाइक सोमवार रात चार्जिंग के दौरान जल गईं।
  • ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई।
महाराष्ट्र से इलेक्ट्रिक बाइक्स में आग लगने की खबर सामने आ रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में एक शोरूम में रखी हुई कम से कम 7 इलेक्ट्रिक बाइक सोमवार रात चार्जिंग के दौरान जल गईं। हालांकि घटना में व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना मार्केट यार्ड के गंगाधाम इलाके के पास स्थित एक ई-बाइक शोरूम पर हुई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, बाइक्स को चार्ज करने के लिए प्लग किया गया था। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई और सात बाइक जल कर खाक हो गईं।

उन्होंने कहा कि "हमें रात करीब 8 बजे एक फोन आया। 4 वॉटर टेंडर्स की मदद से आग पर काबू पाया गया।" अप्रैल की बात करें तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनियों से सभी खराब व्हीकल्स को रिकॉल करने के लिए एडवांस एक्शन लेने का आग्रह किया, यहां तक ​​​​कि उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में तापमान बढ़ने पर ईवी बैटरी के साथ कुछ दिक्कत है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी माना है कि देश की ईवी इंडस्ट्री की अभी शुरुआत हुई है और इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोई बाधा नहीं डालना चाहती।

गडकरी ने रायसीना डायलॉग में कहा कि "सिक्योरिटी सरकार के लिए सबसे पहले है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।" मंत्री का बयान इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाओं और लोगों की मौत और गंभीर चोटों के बात आया है। राइड-हेलिंग ऑपरेटर ओला की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शाखा द्वारा लॉन्च किए गए एक ई-स्कूटर में पुणे में आग लगने के बाद सरकार ने मार्च में जांच के आदेश दिए थे।

सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को आग लगने की घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है और उन कारणों का पता करने के लिए कहा गया है, जिनकी वजह से आग लगी है और उपचारात्मक उपाय भी सुझाने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने सीएफईईएस को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के उपायों पर अपने सुझावों के साथ निष्कर्षों को साझा करने के लिए भी कहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bike, Electric Bikes Fire, Maharashtra

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.