चाइनीज कंपनी Xiaomi India का भारत में 5,551 करोड़ रुपये का फंड ED ने किया जब्त

FEMA की धारा 4 का उल्लंघन करने का कंपनी पर लगा है आरोप।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2022 13:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी पर बैंकों को 'गुमराह करने वाली जानकारी' देने का भी आरोप लगाया।
  • FEMA की संबंधित धाराओं के तहत फंड्स को सीज़ किया गया है।
  • ईडी ने ग्रुप के ग्लोबल वॉइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन से भी पूछताछ की थी।

Xiaomi ने 2014 में भारत में अपना काम शुरू किया था।

Xiaomi को भारत में बड़ा झटका लगा है। एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) ने कंपनी के 5,551 करोड़ रुपये का फंड जब्त कर लिया है। ईडी ने कहा कि शाओमी ने इंडियन फॉरन एक्सचेंज कानून का उल्लंघन किया है। कार्रवाई Xiaomi Technology India Private Limited के खिलाफ की गई है। भारत में कंपनी Mi ब्रांड नेम के तहत मोबाइल फोन ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। 

एजेंसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि Xiaomi India चीन के Xiaomi ग्रुप के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी के बैंक खातों में मौजूद 5,551.27 करोड़ रुपये की राशि को ED ने जब्त कर लिया है।

फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) की संबंधित धाराओं के तहत फंड्स को सीज़ किया गया है। फरवरी में चीनी कंपनी ने अवैध रूप से कुछ पैसा विदेश में भेजा था। इसके लिए एजेंसी ने कंपनी के खिलाफ एक जांच शुरू की थी। कंपनी के खिलाफ ED द्वारा उठाए गए इस कदम के संबंध में शाओमी के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि Xiaomi ने 2014 में भारत में अपना काम शुरू किया था और अगले साल से पैसा भेजना शुरू कर दिया था। 

ईडी ने कहा, "कंपनी ने रॉयल्टी की आड़ में 5,551.27 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी करेंसी तीन विदेशी संस्थाओं को भेजी है, जिसमें एक Xiaomi ग्रुप की इकाई भी शामिल है। इतना बड़ा अमाउंट कंपनी के चाइनीज पेरेंट ग्रुप के कहने पर रॉयल्टी के रूप में भेजा गया। बल्कि अमेरिका आधारित 2 दूसरी इकाइयों को जो पैसा भेजा गया है, वह भी आखिर में शाओमी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए ही भेजा गया है। 
Advertisement

बयान में आगे कहा गया कि Xiaomi India भारत में निर्माताओं से पूरी तरह से निर्मित मोबाइल सेट और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदती है। जिन तीन इकाइयों को पैसा भेजा गया है उनमें से किसी से भी शाओमी इंडिया ने ऐसी किसी तरह की सर्विस नहीं ली हुई है। इस तरह से ग्रुप की इकाइयों के बीच दस्तावेजी जोड़ बिठाया गया जो इनसे किसी तरह से संबंधित नहीं है, और इन्हीं की आड़ में रॉयल्टी के रूप में यूनिट्स के पास भेजा गया। यह FEMA की धारा 4 का उल्लंघन है।

FEMA की धारा 4 "फॉरन एक्सचेंज होल्ड करने" के बारे में बात करती है। ईडी ने कंपनी पर विदेशों में पैसा भेजते समय बैंकों को 'गुमराह करने वाली जानकारी' देने का भी आरोप लगाया।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में, ईडी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एजेंसी के रीजनल ऑफिस में ग्रुप के ग्लोबल वॉइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन से भी पूछताछ की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi India, Xiaomi India case, Xiaomi, Xiaomi fund seize, ED

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.