2016 में 38 अरब डॉलर की हो जाएगी भारत में ई-कॉमर्स इंडस्ट्रीः एसोचैम

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 1 जनवरी 2016 18:48 IST
देश का ई-वाणिज्य बाजार 2016 में 38 अरब डॉलर (करीब 2,51,720 करोड़ रुपये) का हो सकता है। उद्योग को 2015 में 23 अरब डॉलर (करीब  1,52,357 करोड़ रुपये) की आय हुई थी। उद्योग मंडल एसोचैम ने एक अध्ययन में यह कहा है।

अध्ययन के अनुसार, ‘‘इंटरनेट और मोबाइल की बढ़ती पहुंच, ऑनलाइन भुगतान की बढ़ती स्वीकार्यता तथा अनुकूल डेमोग्राफी स्थिति से कंपनियों को अपने ग्राहकों से जुड़ने का अनूठा अवसर मिला है।’’ एसोचैम ने कहा कि ऑनलाइन खरीद पर आक्रामक तरीके से मिली छूट के साथ खरीद प्रवृत्ति में उल्लेखनीय तेजी देखी गयी, ईंधन की कीमत में वृद्धि तथा व्यापक एवं पर्याप्त विकल्प से 2016 में ई-कॉमर्स उद्योग पर असर पड़ेगा।

दूसरी ओर ई-कॉमर्स के स्थिर और सुरक्षित पूरक के रूप में मोबाइल कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है।

उद्योग मंडल के अनुसार स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन खरीदारी पासा पलटने वाला साबित हो रहा है। उद्योग का मानना है कि एम-कॉमर्स का उनकी कुल आय में 70 प्रतिशत तक योगदान होगा।
Advertisement

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन खरीदारी के मामले में मुंबई पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू और कोलकाता का स्थान है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.