Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स

Dyson ने बाजार में अपना नया पोर्टेबल फैन Dyson HushJet Mini Cool Fan लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Dyson HushJet Mini Cool Fan में 25m/s एयरफ्लो स्पीड मिलती है।
  • Dyson HushJet Mini Cool Fan में 5000mAh बैटरी दी गई है।
  • Dyson HushJet Mini Cool Fan में 5 एयरफ्लो स्पीड प्लस बूस्ट मोड मिलते हैं।

Dyson HushJet Mini Cool Fan

Photo Credit: Dyson

Dyson ने बाजार में अपना नया पोर्टेबल फैन Dyson HushJet Mini Cool Fan लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया फैन चलते-फिरते उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉम्पैक्ट साइज और मल्टी-फंक्शनल इस्तेमाल के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे हाथ में पकड़कर, कंधे पर पहनकर या डेस्क पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। डायसन हशजेट मिनी कूल फैन को ट्रैवल, ऑफिस और आउटडोर एक्टिविटी समेत कई कंडीशन के कूलिंग डिवाइस के तौर पर उतारा गया है। यहां हम आपको Dyson HushJet Mini Cool Fan के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dyson HushJet Mini Cool Fan Price

Dyson HushJet Mini Cool Fan की कीमत $99 (लगभग 8,200 रुपये) है।  Dyson HushJet Mini Cool Fan तीन कलर ऑप्शन जैसे कि इंक/कोबाल्ट, कार्नेलियन/स्काई और स्टोन/ब्लश में उपलब्ध है। इसके साथ नेक डॉक, चार्जिंग स्टैंड, यूएसबी-सी केबल और ट्रैवल पाउच आता है। इसके अलावा कुछ ऑप्शनल एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं। यह फैन पहले कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा और भारत में जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Dyson HushJet Mini Cool Fan Features & Specification 

Dyson HushJet Mini Cool Fan में 25m/s एयरफ्लो स्पीड मिलती है। इस डिवाइसमें ब्रशलेस डीसी मोटर दी गई है जो कि 65,000 आरपीएम तक घूमती है। फोकस्ड, एफिशिएंट एयर फ्लो और कम टर्बुलेंस के लिए डिजाइन किया गया यूनिक हशजेट नोजल, लोअर्ड हाई फ्रीक्वेंसी नॉयज के साथ शांत प्रोफाइल प्रदान करता है। बूस्ट मोड में 72.5 dBA, स्पीड 5 में 68 dBA, स्पीड 1 में 52 dBA तक चलता है। इस डिवाइस में 5 एयरफ्लो स्पीड प्लस बूस्ट मोड मिलते हैं। यूसेज मोड में हैंडहेल्ड, डेस्क और वियरेबल शामिल है। HushJet Mini Cool Fan में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग केबल के जरिए 3 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 6 घंटे तक चल सकती है। इस डिवाइस का वजन 212 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.