Driving Licence खो गया? चंद स्टेप्स में घर आएगा डुप्लिकेट DL, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Driving Licence खो जाए तो Duplicate DL आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन बनवाया जा सकता है। Parivahan Sarathi पोर्टल, DigiLocker और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी गाइड यहां उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 11:37 IST
ख़ास बातें
  • Duplicate DL ऑनलाइन Parivahan पोर्टल से बनेगा
  • DigiLocker की DL कॉपी पूरी तरह वैध
  • FIR जरूरी है अगर DL खो या चोरी हुआ हो

Driving Licence खो जाना किसी भी रोजमर्रा के ड्राइवर के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है, खासकर जब रोज कहीं आना-जाना हो और आपके पास वैध DL होना जरूरी हो। अच्छी बात यह है कि duplicate DL बनवाना आज के समय में पहले से कहीं आसान हो गया है। सरकार ने प्रोसेस को काफी आसान कर दिया है और अब डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो ऑफलाइन तरीका भी उपलब्ध है। नीचे पूरा प्रोसेस आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप बिना किसी एजेंट के अपने स्तर पर Duplicate Driving Licence बनवा सकें।

Duplicate DL बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • Duplicate Driving Licence अप्लाई करने के लिए आमतौर पर ये दस्तावेज मांगे जाते हैं;
  • FIR/लॉस्ट रिपोर्ट (अगर लाइसेंस चोरी/खो गया है)
  • Form LLD (Driving Licence Duplicate Form)
  • Address Proof
  • Age Proof
  • Passport-size Photo (कई राज्यों में डिजिटल फोटो)
  • Old DL की कॉपी (अगर उपलब्ध हो)

नोट: कुछ राज्यों में अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स भी मांगे जा सकते हैं।

Duplicate Driving Licence: Online

  • Parivahan Sarathi वेबसाइट (sarathi.parivahan.gov.in) खोलें।
  • यहां अपने राज्य को चुनें।
  • अब सामने उपलब्ध सर्विसेज में से Apply for Duplicate DL चुनें और प्रोसेस शुरू करें।
  • यहां आपसे Driving Licence Number और Date of Birth मांगा जाएगा। डिटेल्स सबमिट करें और Proceed करें।
  • अब आपके सामने पहले से भरा हुआ फॉर्म होगा, जिसमें आपको अपना RTO Office (जहां से ड्राइविंग लाइसेंस इशु हुआ था) डालना है और Proceed करना है।
  • आगे के स्टेप्स में आपसे मोबाइल नंबर, ईमेल, एड्रेस आदि कंफर्म कराए जाएंगे, यदि आपका एड्रेस बदल गया है, तो आपके पास उसे भी बदलने का ऑप्शन मिलेगा, जिसके लिए अलग से फीस जोड़ी जाएगी। 
  • इसके बाद FIR (DL के खो जाने के केस में) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • आखिर में पेमेंट करनी होगी।
  • सक्सेसफुल पेमेंट होने पर Acknowledgement को डाउनलोड कर लें और कहीं सेव रखें।

बता दें कि डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस मिलने तक आप Acknowledgement डॉक्यूमेंट को ही यूज कर सकते हैं और ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगे जाने पर आप इसे दिखा सकते हैं। 

एक अन्य ऑप्शन DigiLocker भी है, जहां आप अपना ऑरिजिनल DL डाउनलोड कर सकते हैं। सरकार द्वारा कहा गया है कि DigiLocker ऐप पर मौजूद लाइसेंस वैलिड होता है और इसे ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वीकार करना अनिवार्य है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.