Ducati DesertX 17.91 लाख में लॉन्च, जानें क्या है इस बाइक में खास

Ducati DesertX की एक्स शोरूम कीमत 17,91,000 रुपये है। DesertX स्टार व्हाइट सिल्क लिवरी में उपलब्ध होगी। इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।

Ducati DesertX 17.91 लाख में लॉन्च, जानें क्या है इस बाइक में खास

Photo Credit: Ducati

ख़ास बातें
  • Ducati DesertX में 937cc Ducati Testastretta 11 ट्विन सिलेंडर इंजन है।
  • Ducati DesertX की एक्स शोरूम कीमत 17,91,000 रुपये है।
  • DesertX का मेंटेनेंस इंटरवेल हर 15 हजार किमी या 24 महीनों में तय है।
विज्ञापन
Ducati ने आज भारत में नई Ducati DesertX बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपनी नई बाइक को 17 लाख 91 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में लॉन्च किया है, जोकि मॉडर्न लुक में पुराना डिजाइन फील करवाती है। DesertX का डिजाइन सेंट्रो स्टाइल Ducati द्वारा बनाई गई 80 के दशक की एंड्यूरो मोटरसाइकिल्स का एडवांस वर्जन है। आइए इस बाइक के बारे में जानते हैं। DesertX स्टार व्हाइट सिल्क लिवरी में उपलब्ध होगी। इसकी बुकिंग शुरू गई चुकी है। डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।
 

Ducati DesertX का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात करें तो Ducati DesertX में 937cc Ducati Testastretta 11 ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 9,250 rpm पर 110 hp की पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें DQS अप एंड डाउन मिलता है। DesertX  का मेंटेनेंस हर 15 हजार किमी या 24 महीनों में तय की गई है, जिसमें प्रत्येक 30 हजार किमी पर वॉल्व क्लीयरेंस को चेक किया जाता है। इसमें एक एल्यूमीनियम स्किड प्लेट, फ्रेम गार्ड, एक डबल फुल-एलईडी डीआरएल और 21 इंच फ्रंट व्हील के साथ कंबाइंड 46mm फॉर्क दिया गया है। इसमें लंबी दूरी के लिए अतिरिक्त 8 लीटर रियर फ्यूल टैंक ऐड कर सकते हैं।

इस बाइक में 4 पावर मोड के साथ 6 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें फुल, हाई, मीडियम और लो शामिल हैं। इसमें इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC) है जोकि 3 लेवल तक एडजेस्ट हो सकता है। वहीं Ducati ट्रेक्शन कंट्रोल (DTC) 8 लेवल तक एडजेस्ट किया जा सकता है। 3 लेवल तक सेट होने वाला एंट्री लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। इसमें 4 लेवल पर सेट किया जाने वाला डुकाटी व्हीली कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

DesertX में 46mm डायमीटर अपसाइड डाउन कायाबा फ्रंट फोर्क है जो कि 230 mm ट्रैवल प्रदान करता है। कायाबा सिंगल शॉक एब्जॉर्बर कम्प्रेशन, रिबाउंड और प्रीलोड में एडजस्टेबल है और एल्युमीनियम स्विंग आर्म के जरिए 220 मिमी रियर व्हील ट्रैवल प्रदान करता है। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 250mm है। इस बाइक में ABS को एक बटन प्रेस करके पूरी तरह डिएक्टिवेट कर सकते हैं जो कि सिर्फ एंड्यूरो और रैली राइडिंग मोड में मुमकिन है।
 

Ducati DesertX की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Ducati DesertX की एक्स शोरूम कीमत 17,91,000 रुपये है। DesertX स्टार व्हाइट सिल्क लिवरी में उपलब्ध होगी। DesertX  की बुकिंग दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »